विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा में झमाझम बारिश, 23 तक मौसम का ये है अनुमान

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 19 Aug 2023 09:15 AM (IST)

Agra Weather Update Monsoon Rain Showers दक्षिण पश्चिम मानसून रफ्तार पकड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त तक ...और पढ़ें

Agra Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून रफ्तार पकड़ रहा है
Agra Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून रफ्तार पकड़ रहा है

HighLights

  1. आने वाले तीन से चार दिन होगी अच्छी बारिश
  2. इस बार मानसून की बारिश सामान्य से कम हुयी है

आगरा, जागरण संवाददाता। दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते शनिवार सुबह सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, केके नगर, आवास विकास कालोनी सेक्टर एक से 16 सहित अन्य क्षेत्रों में झमाझम बरसात हुई। केके नगर की सड़क पर पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त तक बरसात के आसार हैं।

सामान्य से कम हुई बरसात

इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून कम मेहरबान रहा है। सामान्य से कम बरसात हुई है। शनिवार ​को गर्मी और उमस ने लोग परेशान थे। सुबह से बादल छाए थे। करीब साढ़े आठ बजे सिकंदरा, शास्त्रीपुरम सहित अन्य क्षेत्रों में तेज बरसात हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि शनिवार को बूंदाबांदी के आसार हैं।