Move to Jagran APP

Weather Update: सुबह कोहरा, दोपहर में धूप, जानिए क्‍या रहेगा होली पर मौसम का हाल

सामान्य से चार डिग्री कम रहा तापमान। दिन में चलीं तेज सर्द हवा रात में बढ़ी ठंडक।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 09:02 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 09:02 PM (IST)
Weather Update: सुबह कोहरा, दोपहर में धूप, जानिए क्‍या रहेगा होली पर मौसम का हाल
Weather Update: सुबह कोहरा, दोपहर में धूप, जानिए क्‍या रहेगा होली पर मौसम का हाल

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह घना कोहरा छाया, रविवार दोपहर में सर्द हवा चलने के साथ तेज धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि होली पर बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

देर रात तक कोहरा छाने लगा, सुबह घने कोहरे के साथ हुई। कई क्षेत्रों में सुबह छह बजे तक दृश्यता शून्य रही। सुबह नौ बजे के बाद बादल छाने लगे, 11 बजे के बाद बादल छट गए और धूप निकल आई। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई, तीन बजे तक तेज धूप निकली। सर्द हवा भी चलती रही। शाम को मौसम का मिजाज बदल गया, तेज सर्द हवा चलती रही। इससे रात को ठंडक बढ़ गई। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 27 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आद्र्रता 100 फीसद रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को बादल छट जाएंगे और धूप निकलेगी। मंगलवार को होली पर बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

14 मार्च तक बादल छाने के साथ बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 से 14 मार्च तक बादल छाने के साथ बारिश हो सती है। मगर, अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं आएगी, तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।

जलवायु परिवर्तन का मौसम पर असर

दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. रंजीत कुमार ने बताया कि जलवायु परिवर्तन से तापमान लगातार बढ़ रहा है। मार्च में ही 29 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। इतना तापमान अप्रैल महीने तक पहुंचता है। इससे सतह पर मौजूद पानी वाष्प बनने लगा है, यह हवा से हल्का होता है। इसलिए सतह से 18 से 20 किलोमीटर ऊपर पहुंच गया, इस दूरी के बाद तापमान बहुत कम हो जाता है। यह वाष्प छोटे छोटे टुकड़े में बर्फ में बदल गई, इससे बादल छाने लगे। यह ओले के रुप में गिर रहे हैं, साथ में बारिश हो रही है और कोहरा छा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.