Agra Weather: बर्फबारी से मैदान में बढ़ी ठंड, 10 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, ऐसा रहेगा आने वाले दिनों का हाल
Agra Weather फिलहाल पीछा नहीं छोड़ेगा कोहरा ठंड और भी बढ़ेगी। साढ़े 10 डिग्री तक न्यूनतम तापमान पहुंचने के बाद तड़के गलन परेशान कर रही है। वहीं पश्चिमी हवा के चलते मौसम में आ रहा है तेजी से बदलाव।
आगरा, जागरण संवाददाता। मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ बनने के चलते लगातार बर्फबारी हो रही है। जबकि इसका असर मैदानी क्षेत्रों पर भी पड़ रहा है। मैदानी क्षेत्रों पर तेजी से दिन और रात के तापमान में कमी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 से 4 दिनों तक सुबह हल्का कोहरा रहेगा जबकि ठंड पड़ेगी।
अभी बारिश की नहीं है उम्मीद
मौसम विभाग के निदेशक डा. दानिश ने बताया कि हाल ही में ताज नगरी से होकर पश्चिमी विक्षोभ गुजरा है। इसी के चलते ठंड बढ़ गई है। पश्चिमी हवा चलने से ठंड में इजाफा हो रहा है। आगामी 3 से 4 दिनों तक 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। हालांकि फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।
ये भी पढ़ें...
कोहरे की मार, ट्रेनों रहीं लेट
लंबी दूरी की ट्रेनों में कोहरे की मार पड़ रही है। रविवार को आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से पांच घंटे की देरी से चलीं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आगरा रेल मंडल से होकर हर दिन 320 ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें 180 एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। सबसे अधिक ट्रेनों का संचालन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से होता है। रविवार को केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस देरी से चलीं।