आगरा, जागरण संवाददाता। बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान के सामान्य से कम रहने से शहरवासियाें को गर्मी से राहत रही। अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आंशिक बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर शनिवार से मौसम में बदलाव आया था, जिससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली थी।
बुधवार सुबह धूप के साथ चली हवा
बुधवार को सुबह से धूप निकली। हवा चलती रही। दिनभर ऐसा ही मौसम बना रहा। दोपहर बाद आंशिक बादल छाए, जिससे सूरज व बादलों में लुकाछिपी चलती रही। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम 38.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।
27 तक आंशिक बादल छाने की उम्मीद
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 से 31 मई तक अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 26 व 27 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे और 28 से 31 मई तक आसमान साफ रहेगा।
ऐसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि गुरुवार को सुबह से धूप निकलेगी। आंशिक बादल छाए रहेंगे और हवा चलेगी। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।तिथि, अधिकतम, न्यूनतम25 मई, 38.7, 25.2
पूर्वानुमान
तिथि, अधिकतम, न्यूनतम
26 मई, 40.0, 27.0
27 मई, 40.0, 27.0
a