Move to Jagran APP

UP Weather 2019: आगरा मंडल में दोपहर बाद बिगड़ा मौसम, अांधी- बारिश ने मुश्किल में डाला जनजीवन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई आंधी के साथ बारिश। सुबह तेज धूप के बाद बदला मौसम।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 03:08 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 03:08 PM (IST)
UP Weather 2019: आगरा मंडल में दोपहर बाद बिगड़ा मौसम, अांधी- बारिश ने मुश्किल में डाला जनजीवन
UP Weather 2019: आगरा मंडल में दोपहर बाद बिगड़ा मौसम, अांधी- बारिश ने मुश्किल में डाला जनजीवन

आगरा, जेएनएन। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को आगरा मंडल के मौसम में अचानक परिवर्तन हो गया। दोपहर एक बजे हुई हल्‍की बूंदाबांदी के बाद करीब तीन बजे से आसमान में काली घटाएं घिर गईं। राह चलते लोग जबतक कुछ समझ पाते तेज रफ्तार से हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में हवाओं ने आंधी का रूप ले लिया है। आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त कर दिया है। मौसम के इस बदलाव से ठिठुरन और बढ़ गई।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार मौसम का यह मिजाज पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला है।वहीं कुछ जानकार इसे चंद्र ग्रहण का असर भी बता रहे हैं। विभाग ने इसकी चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी। 21 से 23 जनवरी को बारिश की संभावना जताई गई थी। सोमवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे और तेज हवा चल रही थी। लेकिन करीब नौ बजे तेज धूप निकलने से बारिश की संभावना कम देखी जा रही थी। वहीं आगरा के बरहन क्षेत्र में दोपहर दो बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हो गई। उधर मथुरा, फीरोजाबाद समेत मैनपुरी आदि जिलों में भी मौसम बदला हुआ है। बादलों की वजह से मथुरा के तापमान में कमी दर्ज की गई है। करीब चार डिग्री तक दिन का तापमान यहां कम हुआ है। फीरोजाबाद में भी बदल छाने के कारण सर्दी में बढ़ोत्तरी हुई है।

शनिवार- रविवार को भी बदला था मौसम

आगरा में रविवार सुबह घने कोहरे के साथ हुई थी। लेकिन दोपहर को निकली तेज धूप ने लोगों को राहत दी थी। वहीं, शनिवार को धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली लेकिन फिर भी आगरा प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री लुढ़क गया। मौसम विशेषज्ञ इसका कारण ईरान और अफगानिस्तान में उठे चक्रवात का असर पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में होना बता रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.