Move to Jagran APP

UP Weather 2019: मौसम की करवट ने दी ठंड की आहट, बारिश और ओलों से बदले हालात Agra News

सुबह से छाए थे बादल। दोपहर बाद हुई बारिश और कहीं- कहीं ओले। देर शाम तक चलती रही तेज रफ्तार हवा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 05:13 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 07:53 PM (IST)
UP Weather 2019: मौसम की करवट ने दी ठंड की आहट, बारिश और ओलों से बदले हालात Agra News
UP Weather 2019: मौसम की करवट ने दी ठंड की आहट, बारिश और ओलों से बदले हालात Agra News

आगरा, जागरण्‍ा संवाददाता। बारिश ने मौसम की चाल एकदम बदल दी हैैै। सुबह और शाम को निकलने वाले स्‍वेटर आज दिन में भी लोगों ने पहने हुए थे। सुबह से छाए बादल जब दोपहर बाद शहर में बरसे तो लोगों को ठंड का अहसास करा गए। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी सुबह बादल छा सकते हैं, तीन दिसंबर तक सुबह कोहरा छाए रहने की आशंका है। इससे न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।

loksabha election banner

गुरुवार को कश्‍मीर से लेकर उत्‍तराखंड तक हुई सीजन की पहली बर्फवारी का असर आगरा मंडल में भी देखने को मिला। यहां सुबह से बादल छाए हुए थे। हालाकि मथुरा में असर सबसे पहले देखने को मिला था। यहां नौहझील में सुबह ही बारिश्‍ा के साथ ओले गिरे थे। इसके बाद दोपहर दो बजे के बाद बारिश होने लगी। मौसम की करवट आगरा में भी बदल गई। दयालबाग, सिकंदरा, आवास विकास आदि क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। मौसम के इस बदलाव से लोगों ने दिन में ही पूरी बाजू के स्‍वेटर निकाल लिए। तापमान में भी गिरावट महसूस की गई है। वहीं इससे पूर्व बुधवार को धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इससे बुधवार को तापमान 28 डिग्री से नीचे पहुंच गया, रात को सर्द हवा चली।

मौसम के यही हालात एटा और फीरोजाबाद में भी बने हुए हैं। एटा में मौसम का नजारा गुरुवार को बदला-बदला दिखा। सुबह के समय कोहरा काफी देर तक बना रहा। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिन में धूप निकली, लेकिन दोपहर ढलते ही आसमान में बादल छा गए। तेज हवाएं भी चलीं। शाम होने तक मौसम लगातार बिगड़ता रहा। घने काले बादल आ गए। जलेसर क्षेत्र में बौछारें गिरीं। अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी, कोहरा, बादल और हवाओं के असर से मौसम में बदलाव महसूस किया गया। तापमान में गिरावट आई। न्यूनतम 16 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर फीरोजाबाद में सुबह से धुंध छाई रही और पूरे दिन बादल रहे, मगर ठंड नहीं बढ़ी है। दोपहर में थोड़ी देर के लिए हलकी धूप निकली थी, लेकिन इसके बाद बादल फिर से घिरे रहे। हवाएं भी सामान्य रफ्तार से चलीं। जिले भर में यही स्थिति बनी रही। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.