Move to Jagran APP

UP Weather 2019: बदला मौसम का मिजाज, कोहरे के बाद अब ओले और बरसात

अभी दो दिन रहेंगे ऐसे ही हालात। नौ फरवरी से मौसम खुलने का है अनुमान।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 12:56 PM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 12:56 PM (IST)
UP Weather 2019: बदला मौसम का मिजाज, कोहरे के बाद अब ओले और बरसात
UP Weather 2019: बदला मौसम का मिजाज, कोहरे के बाद अब ओले और बरसात

आगरा, जेएनएन। माघ मास अपने साथ मौसम में लगातार बदलाव लेकर आया है। दो दिन तक पड़े जबरदस्त कोहरे के बाद मंगलवार देर रात मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा और गरज के साथ रात करीब डेढ़ बजे से बारिश शुरू हो गई। ब्रज मंंडल के कई गांवों में ओले भी पड़े हैं। सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं लेकिन मौसम में सर्दी अधिक नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन और मौसम ऐसे ही रहने वाला है। नौ फरवरी से आसमान साफ होगा। हालाकि धुंध छाई रहेगी।

loksabha election banner

मौसम के इस बदलाव से न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार सुबह से बादलों और सूरज की लुका छुपी चल रही है।

बुधवार सुबह जब लोग नींद से जागे तबतक सड़कें पूरी तरह भीगी हुई थीं। हालाकि बारिश के कारण सर्दी और गलन से कुछ राहत मिली है। दो दिन सेकोहरे के कारण गलन बढ़ी हुई थी। रविवार को तो सर्दी का सितम ऐसा थी कि लोग दोपहर तक रजाई में ही दुबके रहे थे। सोमवार को भी यही हालात बने हुए थे। मंगलवार दोपहर से मौसम में कुछ परिवर्तन हुआ था। धूप निकलने से सर्दी में राहत मिली थी। वहीं रात को बादल छा गए थे और देर रात बरसात शुरू हो गई थी। यही स्थिति फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज और मथुरा में भी रही। 

देश में पांचवां प्रदूषित शहर रहा आगरा

ताजनगरी में वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को आगरा देश में पांचवां सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार यहां एक्यूआइ लेवल 369 दर्ज हुआ। यह बहुत खराब स्थिति है। इस स्थिति में लगातार रहने से सांस के रोग हो सकते हैं।

सीपीसीबी द्वारा प्रतिदिन पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के आधार पर देश के प्रदूषित शहरों की रिपोर्ट जारी की जाती है। मंगलवार शाम जारी की गई एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) में आगरा में एक्यूआइ लेवल 369 दर्ज किया गया। इससे अधिक एक्यूआइ गाजियाबाद, मुरादाबाद, दिल्ली और नोएडा में रहा। शनिवार को आगरा में (336) दिल्ली (332) से अधिक वायु प्रदूषण था।

वायु प्रदूषण बढऩे की वजह

- हवा का गति कम है। इससे प्रदूषक तत्व यहीं स्थिर हो गए हैं। हवा के चलने पर यह उसके साथ बह जाते हैं।

- तापमान कम होने से मिक्सिंग हाईट लो है, जिससे प्रदूषक तत्व नीचे-नीचे घूम रहे हैं।

- शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या बढऩा।

यह शहर रहे प्रदूषित

क्रम, शहर, एक्यूआइ

1, गाजियाबाद, 429

2, मुरादाबाद, 418

3, दिल्ली, 382

4, नोएडा 377

5, आगरा, 369

6, तालचेर, 367

7, कानपुर, 358

8, हापुड़, 355 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.