दरवेश हत्याकांड के बाद दीवानी परिसर में उठाया गया अब ये कदम Agra News
जिला जज ने परिसर में हथियार लाने पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध। सभी एसोसिएशन को भेजा पत्र।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 11:24 AM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 11:24 AM (IST)
आगरा, जासं। यूपी बार कौंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह हत्याकांड के बाद एक तरफ जहां दीवानी परिसर में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं अब जिला जज ने दीवानी परिसर में हथियार लाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिवों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।
दीवानी परिसर में 12 जून को उप्र बार कौंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह की हत्या उनके ही साथी वकील मनीष शर्मा ने गोली मार कर दी थी। घटना के बाद न्याय प्रशासन ने परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने भी घटना के बाद सभी जिला जजों को परिसर में हथियार लाने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव ने वकीलों द्वारा दीवानी परिसर में हथियार लाने पर रोक लगाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें