Move to Jagran APP

हर तरफ जलभराव, खुली इंतजामों की पोल

शुक्रवार से शुरू हुई बारिश फीरोजाबाद और मैनपुरी में शनिवार सुबह तक रही जारी। बारिश ने गर्मी से दी राहत तो जलभराव ने किया लोगों को घरों में कैद।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 11:27 AM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 11:27 AM (IST)
हर तरफ जलभराव, खुली इंतजामों की पोल
हर तरफ जलभराव, खुली इंतजामों की पोल

आगरा(जागरण संवाददाता): शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई बारिश फीरोजाबाद और मैनपुरी में रातभर होती रही। मैनपुरी में जहां रुक- रुक कर बारिश हुई तो फीरोजाबाद में झमाझम बारिश से शनिवार को स्कूलों में रैनी डे घोषित कर दिया गया।

loksabha election banner

मानसून की इस मेहरबानी से आम लोगों को गर्मी से राहत तो मिल गई लेकिन उनकी मुसिबत जलभराव ने बढ़ा दी।

आगरा में शुक्रवार को दोपहर से शाम तक हुई बरसात से शहर देर रात तक जाम से जूझता रहा। हालांकि शनिवार सुबह से ताजनगरी में मौसम सुहाना है। आसमान में बादल छाए हैं और ठंडी हवा चल रही है। उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। उधर मैनपुरी और फीरोजाबाद जलभराव से शनिवार सुबह से शहरों का हाल बेहाल है। फीरोजाबाद की सुहाग नगर, तिलक नगर आदि क्षेत्र में लोग घरों से निकल नहीं पा रहे। हालात इतने बदतर हैं कि घरों में अंदर तक पानी घुस गया। बोधाश्रम में नगर निगम द्वारा बनवाई गई पुलिया के कारण स्थिति और खराब हो गई। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोग शनिवार को दोपहर 12 बजे तक घरों में कैद रहे। दुकान और घरों में पानी ही पानी था।

मैनपुरी में रात भर रुक रुक कर हुई बारिश सुबह तक जारी रही। रिमझिम बरसात का सिलसिला खबर लिखे जाने तक जारी था। कई रास्तों और इलाकों में पानी भरने से लोग परेशान रहे। जिले की घिरोर तहसील में भी जलभरव की समस्या थी।

ताजनगरी जूझती रही जाम और जलभराव से:

आगरा में शुक्रवार दोपहर लगभग सवा ग्यारह बजे शहर के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। तीन बजे फिर पूरे शहर में तेज बारिश हुई। बारिश के चलते बिजलीघर, सूरसदन, सेंट जोंस चौराहा, बीके पुरम, अलबतिया रोड, शंकरगढ़ की पुलिया, बाईपुर रोड, चर्च रोड, बाग फरजाना सहित शहर के कई अन्य क्षेत्रों में पानी भर गया। बारिश के दौरान शहर में 24 पंपिंग स्टेशन हैं जिसमें आधे भी नहीं चले। पंप न चलने से जलभराव से जल्द राहत नहीं मिली। मेयर नवीन जैन ने बताया कि जिन क्षेत्रों में पंप नहीं चले हैं। उसकी रिपोर्ट मांगी गई है।

नाला बुढ़ान सैय्यद उफना:

बारिश के चलते शुक्रवार दोपहर नाला बुढ़ान सैय्यद ने उफान मारना शुरू कर दिया। इससे राजामंडी- यमुना ब्रिज के बीच ट्रेनों का संचालन तीस मिनट तक ठप रहा। इस दौरान तीन मालगाड़ी रुकी रहीं।

नई सर्विस रोड पर रुक-रुक कर लगता रहा जाम:

सिकंदरा सब्जी मंडी के सामने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की इंजीनिय¨रग फेल हो गई है। मुख्य हाईवे पर जलभराव से निपटने का कोई तोड़ नहीं खोजा गया है। शुक्रवार दोपहर बाद हुई बारिश के चलते हाईवे पर पानी भर गया। वहीं नई सर्विस रोड पर रुक-रुक कर जाम लगता है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सिकंदरा सब्जी मंडी के सामने अंडरपास प्रस्तावित है। दो माह पूर्व मथुरा-फीरोजाबाद लेन को बंद कर दिया गया था। ट्रैफिक सर्विस रोड से गुजर रहा है। वहीं फीरोजाबाद-मथुरा लेन पर नई सर्विस रोड बनाई गई है। मुख्य हाईवे से नई सर्विस रोड बहुत ऊंची है। बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। शुक्रवार दोपहर हुई बारिश से पानी भर गया। पानी भरने से मुख्य हाईवे से दो पहिया वाहनों का संचालन ठप हो गया। सभी वाहन नई सर्विस रोड से होकर गुजरे लगे। रांग साइड से वाहन आने के चलते सर्विस रोड पर जाम लग गया। वहीं रोड के किनारे वाहन पार्क होने से दिनभर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। हाईवे पर भरे पानी की निकासी के लिए पंपसेट नहीं लगाया गया। इसकी शिकायत डीएम रवि कुमार एनजी से की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.