Move to Jagran APP

कैसे करें आचमन, कुंभ खत्म होते ही गिरने लगा यमुना का जलस्तर

कुंभ के दौरान लगातार छोड़ा गया था ओखला बांध से यमुना में पानी। होली के त्योहार से पहले ही नदी में रह गया मामूली पानी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 11:57 AM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 11:57 AM (IST)
कैसे करें आचमन, कुंभ खत्म होते ही गिरने लगा यमुना का जलस्तर
कैसे करें आचमन, कुंभ खत्म होते ही गिरने लगा यमुना का जलस्तर

आगरा, जेएनएन। जब तक प्रयागराज में कुंभ था, तब तक ब्रज में भी यमुना लबालब रही। कुंभ में डेरे तंबू समेटने के साथ नदी भी पुराने हाल पर लौट आई है। ब्रज में होली मनाने के लिए देश दुनिया से लाखों श्रद्धालु जुटते हैं। जो मंदिरों में होली खेलने के साथ यमुना जल का आचमन तथा पूजन करते हैं, लेकिन यमुना में लगातार गिरते जलस्तर से श्रद्धालुओं की भावना आहत हो सकती हैं। कुंभ के दौरान प्रयागराज में पानी की कमी न हो, इसलिए ओखला बांध से लगातार डेढ़ महीने तक यमुना में पानी छोड़ा गया था। अब नदी के किनारे की मिट्टी फिर से चमकने लगी है।

loksabha election banner

प्रयागराज में कुंभ के दौरान यमुना जल लगातार छोड़ा जा रहा था। यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी के साथ स्थिरता भी दिखाई दे रही थी, लेकिन कुंभ के खत्म होते ही यमुना का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। होली जैसे पर्व पर लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन यमुना स्नान व पूजन करने मथुरा-वृंदावन आएंगे।

वृंदावन के केशीघाट पर लगातार यमुना का जलस्तर घटता दिखाई दे रहा है। जब ओखला बांध से यमुना में पानी छोड़ा जा रहा था, तब ङ्क्षसचाई विभाग द्वारा रिवरफ्रंट कार्ययोजना के तहत डाली गई पाइप लाइन के बराबर जलस्तर बना रहा। वर्तमान में यमुना में जलस्तर पाइप लाइन के नीचे पहुंच चुका है। होली आने तक जलस्तर में और ज्यादा गिरावट दर्ज होगी।

पैंटून पुल का संपर्क मार्ग खुला

प्रयागराज में कुंभ के दौरान छोड़े गए यमुना जल के चलते केशीघाट पर पैंटून पुल का संपर्क मार्ग भी डूब गया था। ऐसे में करीब एक महीने तक पुल पार करने वाले राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था। अब यह खुल गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.