Move to Jagran APP

आगरा में हो रहा इंतजार, इलेक्ट्रिक बसों में कब होंगे सवार

एक अप्रैल से होना था संचालन। चार्जिंग स्टेशन का कार्य है अभी लंबित। पहले चरण में आगरा को सम्मिलित नहीं किया गया है। नरायच में प्रस्तावित चार्जिंग स्टेशन का कार्य अभी 15 फीसद बाकी है। चार्जिंग प्वाइंट लगने हैं जिसके बाद 50 बसें एक साथ चार्ज हो सकेंगी।

By Nirlosh KumarEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 03:03 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 03:03 PM (IST)
आगरा में हो रहा इंतजार, इलेक्ट्रिक बसों में कब होंगे सवार
आगरा में अब तक इलेक्ट्रिक बसें नहीं आ सकी हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। इलेक्ट्रिक बसों में सवार होने के लिए अभी इंतजार करना होगा। चार्जिंग स्टेशन के धीमी गति से निर्माण और उसके बाद बसों की उपलब्धता में देरी के कारण संचालन पिछड़ गया है। पहले चरण में आगरा को सम्मिलित नहीं किया गया है, जबकि इलेक्ट्रिक बसें भी दिसंबर के अंत तक आने की उम्मीद है। एक अप्रैल, 2021 से प्रस्तावित संचालन अब जनवरी, 2022 में ही शुरू हो पाएगा। वहीं शासन का दबाव है कि इसी वर्ष में संचालन शुरू हो जाए इसलिए दिसंबर के अंतिम सप्ताह में बसों के आते ही संचालन शुरू करने की योजना भी है।

loksabha election banner

भगवान टाकीज चौराहे से एमजी रोड होते हुए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक सिटी बसों का संचालन होता है। सीएनजी से चलने वाली ये बसें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। कुल 170 बसों में से 30 फीसद बसें तो रूट पर चलने लायक ही नहीं हैं। इन बसों को डिपो में खड़ा कर दिया गया है, जबकि अन्य बसों में से प्रतिदिन 15 से 20 बसें एमजी रोड पर संचालित होती हैं। बसों की कमी न हो इसलिए आधा दर्जन से अधिक लो-फ्लोर बसें भी दुरुस्त कराकर रूट पर उतारी गई हैं। इन्हें अधिक यात्री संख्या वाले समय पर चलाया जा रहा है, जिनमें एसी बसें भी हैं। यात्रियों की सुविधा और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रस्तावित है, जिसके लिए 100 बसों को मंजूरी मिली है। इसके लिए आठ रूट पहले ही निर्धारित थे, जबकि यात्री आवश्यकताओं को देखकर कमिश्नर अमित गुप्ता द्वारा निर्धारित संयुक्त समिति ने नौ नए रूटों का चयन किया है। नरायच में प्रस्तावित चार्जिंग स्टेशन का कार्य अभी 15 फीसद बाकी है, जबकि बसों के आने का इंतजार है। चार्जिंग प्वाइंट लगने हैं, जिसके बाद 50 बसें एक साथ चार्ज हो सकेंगी।

26 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा काम

सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक टीपी शर्मा ने बताया कि 85 फीसद कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 15 फीसद कार्य बाकी रह गया है। ये 26 दिसंबर तक पूरा होना प्रस्तावित है। इसके बाद संचालन शुरू हो पाएगा।

इलेक्ट्रिक बस के ये हैं रूट

- भगवान टाकीज से आगरा कैंट

- दयालबाग से रोहता

- आगरा से फतेहपुरसीकरी

- आगरा से टूंडला

- आगरा कैंट से शिल्पग्राम

- आगरा से खेरागढ़

- आगरा से पिनाहट

- आगरा दर्शन: ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, चीनी का रोजा, फतेहपुरसीकरी

ये नए रूट हैं प्रस्तावित

- सेवला से मधु नगर, अवंतीबाई चौराहा, साईं की तकिया, सुभाष पार्क, पचकुइयां, कोठी मीना बाजार मैदान, बोदला, बिचपुरी

- आगरा कैंट से अवंतीबाई चौराहा, कमिश्नरी चौराहा, बसई, सौ फुटा, राजेश्वर मंदिर, बरौली अहीर

- बिजलीघर से बेलनगंज, एत्माद्दौला, नुनिहाई, शाहदरा, छलेसर, एत्मादपुर

- बिजलीघर से अवंतीबाई चौराहा, सुभाष पार्क, पचकुइयां, कोठी मीना बाजार मैदान, सीआेडी चौराहा, रामनगर, बोदला, बिचपुरी

- टेढ़ी बगिया से कालिंदी बिहार, शाहदरा, नुनिहाई, एत्माद्दौला, हाथी घाट, बिजली घर

- बिजलीघर से अवंतीबाई चौराहा, सुभाष पार्क, पचकुइयां, कोठी मीना बाजार मैदान, मारुति एस्टेट, अवधपुरी

- टेढ़ी बगिया से भगवान टाकीज चौराहा, सिकंदरा, भगवती ढाबा, औद्यौगिक क्षेत्र, शास्त्रीपुरम, कारगिल पेट्रोल पंप, बोदला, कोठी मीना बाजार मैदान, सुभाष पार्क, अवंतीबाई चौराहा, बिजलीघर, वाटर वर्क्स

- टेढ़ी बगिया से वाटर वर्क्स, भगवान टाकीज चौराहा, आइएसबीटी, सिकंदरा, कारगिल पेट्रोल पंप, शास्त्रीपुरम

- आगरा दर्शन: आगरा किला, ताजमहल, एत्माद्दौला, दयालबाग, सिकंदरा, आगरा कैंट।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.