Move to Jagran APP

वृंदावन में जल्द शुरू होगा 1000 कक्ष का निराश्रित सदन

ब्रज गंधा प्रसार समिति की नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय रेणुका कुमार ने मथुरा में की प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 02:46 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 02:46 PM (IST)
वृंदावन में जल्द शुरू होगा 1000 कक्ष का निराश्रित सदन
वृंदावन में जल्द शुरू होगा 1000 कक्ष का निराश्रित सदन

आगरा(जागरण संवाददाता): बेसहारा और असहाय महिलाओं को आश्रय देने के लिए जल्द ही 1000 कक्षों वाले निराश्रित सदन की शुरूआत होगी। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी प्रशासन कार्य करेगा, ताकि वे अपनी आजीविका स्वयं चला सकें। इस संदर्भ में कार्य प्रगति पर करने के निर्देश दिए ब्रज गंधा प्रसार समिति की नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय रेणुका कुमार ने। शनिवार को वे मथुरा आई हुई थीं। यहां उन्होंने कलक्ट्रेट पर अधिकारियों के साथ ब्रज में आश्रय सदनों एवं महिलाओं की स्थिति पर चर्चा की। इसके साथ ही इस दिशा में कार्य जल्द से जल्द पूरे करने के निर्देश भी दिए। रेणुका कुमार ने कहा कि जनपद में जितनी भी निराश्रित महिलाएं हैं सभी को चिन्हित किया जाएगा। उन सभी महिलाओं को आश्रय सदनों में रखा जाएगा। उनकी क्षमताओं के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में वे महिलाएं अपनी प्रतिभा का विकास कर स्वावलंबी बनने के काबिल होंगी। निराश्रित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ये कार्य होगा, ताकि कार्य के नाम पर उनका शोषण न हो सके। इस संबंध में जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि वृंदावन में 1000 कक्ष वाला निराश्रित सदन जल्दी ही शुरू होने जा रहा है, जिसमें निराश्रित और असहाय महिलाओं को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा सदनों में पिछली होली पर फूलों से गुलाल बनाने का काम बड़े स्तर पर किया गया था। इस बार इसे और बेहतर किये जाने के प्रयास किये जाएंगे। इस बार कोशिश होगी कि यहां ब्राडेड आइटम भी बनाए जाएं लेकिन इससे पूर्व इन महिलाओं का स्किल डेवलपमेंट किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.