Move to Jagran APP

UP Block Pramukh Chunav 2021: आगरा के बरौली अहीर ब्लाक में आज हो रहा मतदान , 14 ब्लाक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित

UP Block Pramukh Chunav 2021 आगरा जिले में 15 हैं ब्लाक। बरौली अहीर ब्लाक प्रमुख पद के लिए उत्तम सिंह और सरिता में है टक्कर। सुबह 11 से तीसरे पहर तीन बजे तक होगा मतदान फिर शुरू होगी मतगणना।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 11:40 AM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 11:40 AM (IST)
UP Block Pramukh Chunav 2021: आगरा के बरौली अहीर ब्लाक में आज हो रहा मतदान , 14 ब्लाक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित
बरौली अहीर ब्लाक प्रमुख पद के लिए हो रहे मतदान से पूर्व बूथ पर जाकर निरीक्षण करते डीएम पीएन सिंह।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा जिले में 15 में 14 ब्लाक में ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुन लिए गए हैं। यह पहला मौका है जब इतने अधिक ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं आगरा के बरौली अहीर ब्लाक में शनिवार सुबह 11 से तीसरे पहर तीन बजे तक मतदान हो रहा है। ब्लाक प्रमुख पद के लिए उत्तम सिंह और सरिता मैदान में हैं। 130 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी। रिटर्निंग अधिकारी डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि ब्लाक परिसर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा अन्य किसी को प्रवेश नहीं मिल रहा है।

loksabha election banner

यूं होगा मतदान

चुनाव में बैलेट पेपर पर प्रत्याशी उत्तम सिंह और सरिता का नाम लिखा है। बरौली अहीर ब्लाक के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी के नाम के आगे रोमन में 1, 2 अंक लिखेंगे। इसी आधार पर इसकी गणना की जाएगी।

आगरा में ये ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुने गए

ब्लाक का नाम, निर्वाचित हुए

- एत्मादपुर, इति सिंह

- खंदौली, आशीष कुमार

- अकोला, रविंद्र सिंह

- बिचपुरी, ममता दिवाकर

- फतेहपुरसीकरी, मंजू

- अछनेरा, गायत्री देवी

- खेरागढ़, अनिल कुमार

- सैंया, मंजू देवी

- जगनेर, वीरेंद्र सिंह

- शमसाबाद, गिरिजा देवी

- फतेहाबाद, प्रियंका गुर्जर

- बाह, लाल सिंह

- पिनाहट, सत्यवीर सिंह

- जैतपुरकलां, राधा देवी

12 जुलाई को शपथ लेंगी मंजू भदौरिया

जिला पंचायत में 12 जुलाई को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया शपथ लेंगी। सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। डीएम प्रभु एन सिंह द्वारा सबसे पहले मंजू भदौरिया को शपथ दिलाई जाएगी फिर अध्यक्ष द्वारा बाकी के 50 सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.