Move to Jagran APP

ताज पर फातिहा पढ़ने का वीडियो वायरल, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप Agra News

वीडियो में मुख्य मकबरे पर फातिहा पढ़ते हुए नज़र आ रहा ग्रुप। प्रमुख मकबरे पर डांस। पर्यटक को थप्पड़ मारने के वीडियो हो चुके हैं वायरल।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 06:48 PM (IST)
ताज पर फातिहा पढ़ने का वीडियो वायरल, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप Agra News
ताज पर फातिहा पढ़ने का वीडियो वायरल, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजमहल में मुख्य मकबरे पर फातिहा पढ़ने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

loksabha election banner

ताजमहल पर नियमों के टूटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज पर नियम टूट रहे हैं और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। ताजमहल पर पूजा, डांस और मारपीट के बाद अब ताजा वीडियो फातिहा पढ़ने का वायरल हुआ है। 21 सेकंड के वीडियो में एक दर्जन लोग मुख्य मकबरे पर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनमें महिला पर्यटक भी शामिल हैं। वहां मौजूद एक गाइड उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह भी देता है। नियमानुसार ताजमहल के अंदर किसी भी प्रकार की धार्मिक और प्रमोशनल गतिविधि नहीं की जा सकती है। केवल शुक्रवार के दिन ही यहां स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है। शहंशाह शाहजहां के उर्स के तीन दिनों के दौरान यहां इबादत का दौर चलता है। प्रचलित गतिविधियों के अलावा ताजमहल पर किसी भी अन्य तरह की गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित है। फिलहाल ताजमहल की सुरक्षा में लगी सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। ताज के संरक्षण सहायक अंकित नामदेव ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.