पति-पत्नी मेें ठनी तो पति ने कर दिया बीवी का अश्लील वीडियो वायरल Agra News
क्षुब्ध पत्नी ने की थाने में शिकायत। लगाया आरोप जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर बनाया वीडियो।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 12:54 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 10:27 PM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। जिस पति के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। उस समय पति ने सुरक्षा को जो वचन दिया, वह सब भूलकर समाज में पति ने ही अपनी पत्नी को शर्मसार कर दिया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर ठनी तो पति ने बीवी का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। क्षुब्ध पत्नी ने थाने में शरण ली है।
मामला आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र का है। थाना ताजगंज में गुरुवार सुबह पहुंची पत्नी ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। पत्नी का आरोप है कि पति ने जूस में नशीले पदार्थ का सेवन कराकर उसकी अश्लील वीडियो बनाई थी। पति अपने दोस्तों के सामने उसे परोसने का दबाव भी बनाता था। इस बात को लेकर वह उसे लगातार परेशान करने लगा। इसके चलते वह मायके आ गई। पति के दबाव बनाने पर वह नही लौटी तो पति ने उसका करीब दो मिनट का अश्लील वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पति के खिलाफ मुकदमा लिखने की तैयारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें