Move to Jagran APP

Yamuna Expressway पर कोहरे का कहर, एक के बाद एक टकराए वाहन Agra News

दृश्‍यता शून्‍य के चलते तीन वाहन भिड़े। कई हुए घायल। ट्रेनें भी हुईं लेट।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 11:48 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:19 PM (IST)
Yamuna Expressway पर कोहरे का कहर, एक के बाद एक टकराए वाहन Agra News
Yamuna Expressway पर कोहरे का कहर, एक के बाद एक टकराए वाहन Agra News

आगरा, जेएनएन। बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण सड़कों पर ट्रैफिक रुक सा गया। कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही, एेसे में यमुना एक्सप्रेस वे पर कई वाहन सड़रक पर आपस में टकरा गए। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर सुबह सात बजे रुनकता हाइवे पर कैंटर और गैस टैंकर भिड़ गए। दूसरा हादसा रुनकता किरावली रोड पर हुआ। यहां ट्रक ने बाइक सवार में टक्‍कर मार दी।हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया है।रेल और सड़क यातायात बुरी प्रभावित हो गया। रेल यातायात भी प्रभावित रहा। ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं।

loksabha election banner

बुधवार सुबह से ही घना कोहरा रहा। एेसे में सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। हाईवे और यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे तक भी कोहरा साफ नहीं हो सका। यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 93 पर तीन वाहन भिड़ गए। पीतमपुरा दिल्ली निवासी मान बहादुर, मयूर विहार फेस वन नई दिल्ली निवासी सुनील शर्मा और फीरोजाबाद हिमायूंपुर निवासी प्रमोद राठौर समेत कई लोग वाहन टकराने से मामूली रूप से घायल हो गए। एक्सप्रेस वे पर दृश्यता शून्य तक पहुंच जाने के कारण वहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। सुबह करीब दस बजे तक कोहरे की घनी परत छाई रही। इससे सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। हाईवे पर भी जैंत के समीप एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि इसमें सवार पहाड़गंज दिल्ली निवासी नसीम खान चोटिल हो गए। रोडवेज की बसें भी समय से नहीं चल पा रहीं है। रेल गाड़ियों का भी टाइम टेबिल गड़बड़ा गया है। कई गाड़ियां अपने समय से नहीं चल पा रही हैं। एेसे में रेल यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़़ रहा है।

एक्‍सप्रेस ट्रेनें हुईं लेट

कोहरे के कारण ताज एक्‍स्प्रेस, गतिमान, शताब्‍दी समेत करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट हो गईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.