Vastu Tips: भूलकर भी न लगाएं घर में ये 3 पौधे, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
Vastu Tips कपास बबूल और मेहंदी का पौधे घर में दुर्भाग्य लाते हैं। हमें इन पौधों को लगाने से बचाना चाहिए। मेहंदी के पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कपास का पौधा घर में तंगी लाता है।
आगरा, जागरण संवाददाता। यूं तो हरियाली किसको पसंद नहीं होती। आज के दौर में तो एक चलन सा हो चुका है घर में बगिया सजाने का। घर बड़ा हो या छोटा, पौधाें से घर का श्रंगार होता जरूर है। वास्तु शास्त्र में भी पौधाें को खास महत्व दिया गया है। मान्यता है कि कुछ विशेष पौधे को घर में लगाने से वास्तु दोष हमारे घर से बहुत दूर चला जाता है। जबकि कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हे लगाने से हमारे घर की सुख शांति भंग हो जाती है। वास्तुशास्त्री एवं ज्योतिषाचार्य डॉ शाेनू मेहरोत्रा के अनुसार कपास, बबूल और मेहंदी का पौधे घर में दुर्भाग्य लाते हैं। हमें इन पौधों को लगाने से बचाना चाहिए।
मेहंदी का पौधा
वास्तु के मुताबिक घर में मेहंदी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस पौधे के अंदर बुरी आत्माओं का वास बना रहता है। इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही घर के अंदर हमेशा तनाव का माहौल रहता है। ऐसे में इस पौधे को घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए।
बबूल का पौधा
वास्तु शास्त्र में बबूल के पौधे को भी अशुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने के परिवार में विवाद शुरू हो जाता है। इस पौधे की मौजूदगी ही घर में झगड़े करवाने और सदस्यों को मानसिक तौर पर बीमार रखने के लिए बहुत ही कारगर होती है। इसके अलावा घर के लोगों को कई प्रकार की बीमारियां होने लगती है।
कपास का पौधा
वास्तु के मुताबिक घर में कपास का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को घर में लगाने पर पैसे की तंगी कई गुना बढ़ जाया करती है।
वास्तुशास्त्री एवं ज्योतिषाचार्य डॉ शाेनू मेहरोत्रा
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।