विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुल्हन लेने निकला दूल्हा तभी ब्राह्मण बस्ती में रोक दी घोड़ी, वाल्मीकि बरात रोकने पर विवाद; आगरा पुलिस ने करवाए सात फेरे

Published: Tue, 07 Jul 2026 08:00 AM (IST)

आगरा के फतेहाबाद में वाल्मीकि समाज की एक बरात को ब्राह्मण बस्ती से गुजरने पर रोका गया। पुलिस ने हस्तक्षेप ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. वाल्मीकि बरात को ब्राह्मण बस्ती से गुजरने पर रोका गया

  2. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया

  3. पुलिस सुरक्षा में बरात निकाली गई, गांव में बल तैनात

संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। फतेहाबाद के एक गांव में वाल्मीकि समाज की बरात को ब्राह्मण बस्ती में कुछ लोगों ने रोक दिया। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस पहुंच गई और समझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया। एक घंटे तक बरात रुकी रही। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बरात उसी रास्ते से निकाली गई। गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दिया गया है।

फतेहाबाद तहसील के गांव रामपुर में वाल्मीकि की बेटी का विवाह अछनेरा क्षेत्र के गांव सेहता के सोहनलाल के बेटे जितेंद्र के साथ हो रहा था।

ब्राह्मण बस्ती में होकर बरात निकालने पर कुछ लोगों ने की थी आपत्ति

सोमवार रात 7.45 बजे बरात गांव में पहुंची। आठ बजे बरात लेकर दूल्हा और बराती दुल्हन के घर की ओर चले। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उस रास्ते से बरात निकालने का विरोध किया। उनका कहना है कि इस रास्ते से कभी बरात चढ़त नहीं होती। उन्होंने दूसरे मार्ग से बरात ले जाने को कहा। मगर, वाल्मीकि समाज के लोग उसी मार्ग से बरात ले जाने पर अड़ गए। इस पर तनाव की स्थिति बन गई। 

 

यह भी पढ़ें- बूम बैरियर उठाकर लखनऊ एक्सप्रेस वे कर दिया टोल फ्री, सैकड़ों वाहन निकले; छुट्टी के लिए फतेहाबाद टोल पर कर्मचारियों का हंगामा

 

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर निकलवाई बरात, गांव में पुलिस तैनात

बरातियों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद यूपी 112 पर तैनात पुलिसकर्मी और थाने का पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर उन्हें समझाया, जिसके बाद नौ बजे बाद आपसी सहमति से बरात को पुलिस सुरक्षा में धर्मशाला तक पहुंचाया गया। तनाव की स्थिति न बने, इसलिए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: 55 जिलों में भारी बारिश, IMD का वाराणसी-प्रयागराज व लखनऊ में आंधी-तूफान का अलर्ट

डीसीपी पूर्वी ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने बरात के रूट पर आपत्ति जताई थी। बाद में समझाने पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। अब उनके बीच किसी तरह का विवाद नहीं है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।