Move to Jagran APP

Agra: शादी का झांसा देकर दो सगे भाइयों ने सगी बहनों से किया दुष्कर्म

पीड़िताओं ने थाने में दी तहरीर में लिखा कि पांच साल पहले वह नाबालिग थी। उस दौरान कस्बे के बृजेश ने उसे शादी का झांसा देकर अपनी बातों में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया।

By Munna Lal SharmaEdited By: Mohammed AmmarPublished: Tue, 06 Dec 2022 09:46 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2022 09:46 PM (IST)
Agra: शादी का झांसा देकर दो सगे भाइयों ने सगी बहनों से किया दुष्कर्म
Agra: शादी का झांसा देकर दो सगे भाइयों ने सगी बहनों से किया दुष्कर्म

फतेहाबाद, संंवाद सूत्र : शादी का झांसा देकर दो सगे भाइयों ने दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म किया। शादी से मुकरने पर पीड़िताओं ने दोनों भाइयों के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट में अभियोग पंजीकृत कराया है। पीड़िताओं ने थाने में दी तहरीर में लिखा कि पांच साल पहले वह नाबालिग थी। उस दौरान कस्बे के बृजेश ने उसे शादी का झांसा देकर अपनी बातों में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक शोषण किया।

loksabha election banner

इसके दो तीन साल बाद बृजेश के छोटे भाई आकाश ने उनकी छोटी बहन को अपनी बातों में फंसा लिया। वह भी छोटी बहन से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। जब भी दोनों बहनें शादी की बात करतीं तो दोनों उन्हें टहला देते। पीड़िताओं ने लिखा कि जब उन्होंने शादी के लिए दोनों भाइयों पर दबाव बनाया तो उन्होंने शादी करने से ही इन्कार कर दिया।

इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी फतेहाबाद आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित बहनों की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.