विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धन्यवाद... ताजमहल दुनिया के सच्चे खजानों में से एक, अमेरिकी विदेश मंत्री ने ताज में पत्नी जीनेट संग कराया फोटोशूट

Published: Mon, 25 May 2026 11:35 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 25 May 2026 12:00 PM (GMT+05:30)

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दौरा किया, जहां उन्होंने इसकी वास्तुकला और इतिहास ...और पढ़ें

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल देखा।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल देखा। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल देखा। वह करीब एक घन्टे तक ताजमहल में रहे और उसके इतिहास, वास्तुकला व पच्चीकारी में दिलचस्पी दिखाई।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने देखा ताजमहल

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार सुबह करीब 9 बजे विशेष वायुयान से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। वह करीब 10 बजे ताजमहल पहुंचे। उने साथ उनकी पत्नी जीनेट और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर थे। 

मार्को रूबियो ब्लैक सूट पहने हुए थे। डायना बेंच पर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ फोटोशूट भी कराया। वह ताजमहल में करीब एक घन्टे तक रहे।

us ministers

गाइड नितिन सिंह ने उन्हें स्मारक का टूर कराया। मार्को यहां लंच करने के बाद दोपहर में ही जयपुर के लिए रवाना होंगे। वह चार दिवसीय भारत यात्रा पर आए हुए हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ताजमहल की यात्रा के लिए विजिटर बुक में कमेंट्स कर जताया आभार। उन्होंने लिखा दुनिया के सच्चे खजानों में से एक को देखने का अवसर देने के लिए धन्यवाद।