आगरा में 49 केंद्रों पर PET, अभ्यर्थियों को आसान पेपर की उम्मीद; ट्रैफिक जाम के भी आसार
आगरा में 49 केंद्रों पर UPSSSC PET परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है, जिसमें अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र आसान ...और पढ़ें
-1793335482557_m.webp)
आगरा कॉलेज में शुक्रवार सुबह कतार बनाकर प्रवेश करते अभ्यर्थी।
HighLights
अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र सरल लगने की उम्मीद, सुरक्षा कड़ी।
परीक्षा के बाद शहर में ट्रैफिक जाम की आशंका।
जागरण संवाददाता, आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 शुक्रवार को 49 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम 10 से 12 बजे और वहीं दूसरी पाली तीन से पांच बजे तक निर्धारित है। हर पाली में 22 हजार 776 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था है।
परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।
मौसम खराब के बीच भी अभ्यर्थियों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। केंद्रों के बाहर सुबह से ही कतारें लग गई। सुरक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग की गई। कुंडल, बिछिया, घड़ी, बेल्ट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा के पहले दिन प्रश्नपत्र काफी सरल आया था। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि शुक्रवार को होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र भी आसान रहेगा।
फंस सकते हैं जाम में
पीईटी दो पालियों में होना है। हर पाली में 22 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी हैं, जो आसपास के शहरों और कस्बों से आए हैं। दोनों पालियों में एग्जाम खत्म होने के बाद सड़कों पर भीड़ निकलेगी। ऐसे में ट्रैफिक जाम बने रहने की आशंका है। प्रशासन ने इस समस्या का हल निकालने के लिए स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी थी। फिर भी शहरवासियों को सलाह है कि परीक्षा खत्म होने के समय सड़क पर कारें लेकर निकलने से बचें।
फिरोजाबाद में 27 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शुरू हुई पीईटी
जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर आज सुबह 10 बजे से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शुरू हो गई। परीक्षा दो पारियों में कराई जाएगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक कराई जाएगी। हर पारी में 11880 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया गया।
