Agra Metro Rail Project: आगरा में UPMRC के एमडी कुमार केशव ने किया यू गार्डर निर्माण का शुभारंभ
Agra Metro Rail Project बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में 18 पीयरकैप एवं 17 डबल टी गर्डर बनकर तैयार हो गए हैं। ऐलीवेटिड कॉरोडोर (वायाडक्ट) के निर्माण में यू-गर्डर का प्रयोग किया जाता है। यू-गर्डर के जरिए जो पीयर को आपस में जोड़ा जाता है।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा मेट्रो का काम दिन रात तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने आगरा मेट्रो के पहले यू-गर्डर निर्माण का शुभारंभ किया। कुमार केशव ने बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में पहले यू-गर्डर की कास्टिंग कार्य का उद्घाटन किया है। इसके बाद एमडी द्वारा ताज ईस्ट गेट से मेट्रो कॉरिडोर निर्माण का दौरा कर अधीनस्थों को उचित दिशा निर्देश दिए गए।
ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच बन रहे प्रयोरिटी सेक्शन के ऐलिवेटिड भाग में कुल 196 यू गर्डर का प्रयोग किया जाएगा। फिलहाल, बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में 18 पीयरकैप एवं 17 डबल टी गर्डर बनकर तैयार हो गए हैं। ऐलीवेटिड कॉरोडोर (वायाडक्ट) के निर्माण में यू-गर्डर का प्रयोग किया जाता है। यू-गर्डर के जरिए जो पीयर को आपस में जोड़ा जाता है। मेट्रो के ऐलीवेटिड भाग को बनाने के लिए सबसे पहले साइट पर पाइलिंग की जाती है, इसके बाद पाइलकैप का निर्माण किया जाता है। पाइलकैप के बाद पीयर (पिलर) का निर्माण किया जाता है।
इसके साथ ही कास्टिंग यार्ड में प्रीकास्ट तकनीक के जरिए पीयरकैप, डबल टी गर्डर एवं यू गर्डर का निर्माण किया जाता है। इसके बाद कास्टिंग यार्ड से ट्रक के जरिए पाइलकैप को साइट पर ले जाकर पीयर पर रखा जाता है। पीयरकैप रख जाने के बाद यू-गर्डर के जरिए पिलर्स को आपस में जोड़ा जाता है। बता दें कि एक वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगरा मेट्रो का शुभारंभ करने के बाद से काम में तेजी ला दी गइ है। लॉकडाउन के दौरान भी मेट्रो का काम नहीं रोका गया।