विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Metro Rail Project: आगरा रेल मेट्रो में UPMRC ने 24 घंटों में स्थापित किए 4 यू गर्डर

By Tanu GuptaEdited By:
Published: Mon, 15 Nov 2021 10:38 AM (GMT+05:30)

Agra Metro Rail Project प्रीकास्ट तकनीक के जरिए कास्टिंग यार्ड में यू-गर्डर का निर्माण किया जाता है। इसके बाद ट्रक ...और पढ़ें

टीम ने रविवार को 4 यू गर्डर स्थापित कर दिए हैं।
टीम ने रविवार को 4 यू गर्डर स्थापित कर दिए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर में आगरा मेट्रो के सिविल निर्माण कार्य की रफ्तार लगातार कायम है। शुक्रवार शाम को यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने यू गर्डर के परिनिर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। इसके बाद टीम ने रविवार को 4 यू गर्डर स्थापित कर दिए हैं।

प्रीकास्ट तकनीक के जरिए कास्टिंग यार्ड में यू-गर्डर का निर्माण किया जाता है। इसके बाद ट्रक के जरिए यू- गर्डर को साइट पर ले जाकर क्रेन की मदद से दो पिलर्स के बीच में रखा जाता है। इस तकनीक के जरिए निर्माण स्थल के आसपास राहगीरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच बन रहे प्रयोरिटी सेक्शन के ऐलिवेटिड भाग में कुल 196 यू गर्डर का प्रयोग किया जाना है। आगरा मेट्रो में वायाडक्ट निर्माण के लिए प्रयोग किया जाने वाले यू गर्डर की लंबाई 28 मीटर है, जबकि इसका वजन लगभग 150 टन है। ताजनगरी आगरा में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कुल 27 स्टेशन होंगे। 14 कि.मी. लंबे प्रथम कॉरिडोर का निर्माण ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच किया जा रहा है। इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे। वहीं, आगरा कैंट से कालिंदी विहार के मध्य लगभग 16 किमी लंबे दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसके सभी स्टेशन ऐलीवेटिड होंगे।