विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: चार दिन बाद लौटी मानसून की बारिश, आगरा में एक घंंटे की बरसात; उमस से मिली राहत

By Nirlosh KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 15 Jul 2026 10:30 AM (IST)

आगरा में चार दिन बाद बुधवार सुबह हुई वर्षा ने शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। सुबह 8:45 ...और पढ़ें

बारिश के बीच से निकलते बाइक सवार। फोटो क्रेडिट विनोद अग्रवाल।

बारिश के बीच से निकलते बाइक सवार। फोटो क्रेडिट विनोद अग्रवाल।

HighLights

  1. आगरा में चार दिन बाद हुई सुबह वर्षा।

  2. उमस भरी गर्मी से शहरवासियों को मिली राहत।

  3. सुबह 8:45 बजे से एक घंटे तक हुई बारिश।

जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में चार दिन बाद बुधवार सुबह हुई वर्षा ने शहरवासियों को उमस से राहत प्रदान की। सुबह हवा के साथ वर्षा हुई। बादल छाए रहे। सुबह 8:45 बजे के करीब वर्षा का दौर दोबारा शुरू हो गया, जो करीब एक घन्टे तक जारी रहा।

चार दिन बाद हुई बारिश

प्रदेश में मानसून की सक्रियता में कम आने से वर्षा थम गई थी। शुक्रवार शाम को वर्षा के बाद एक भी दिन वर्षा नहीं हुई थी। इससे उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो उठे थे।

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली थी। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को गरज के साथ बौछार पड़ने या एक-दो बार वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया था।

agar re

बारिश के बीच से निकलते स्कूटी सवार।

आज के मौसम का अनुमान

बुधवार सुबह के समय वर्षा हुई, जिससे उमस कम हुई। ठंडी हवा चलती रही। इसके बाद सुबह 8:45 बजे के करीब दोबारा वर्षा शुरू हो गई। कभी तेज तो कभी हल्की वर्षा एक घन्टे तक होती रही। मौसम विज्ञान विभाग का बुधवार को आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें- यूपी में बारिश पर 'ब्रेक': लखनऊ सहित 60 जिलों में आज उमस भरी गर्मी; तराई के गोरखपुर-देवरिया में यलो अलर्ट