रक्षाबंधन पर महिलाएं करेंगी मुफ्त सफर, साथ में बैठ सकेगा एक और यात्री; तीन दिन तक मिलेगी सुविधा
रोडवेज ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को 27 से 29 अगस्त तक एक सहयोगी के साथ मुफ्त सफर का तोहफा दिया ...और पढ़ें

आगरा आईएसबीटी पर खड़ीं रोडवेज बसें।
जागरण संवाददाता, आगरा। रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर रोडवेज ने महिलाओं को विशेष तोहफा दिया है। 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ फ्री में सफर कर सकेंगी। यह पहल भाई-बहन के पवित्र प्रेम, अटूट विश्वास और रक्षा के वचन को समर्पित है।
सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बसों की फिटनेस और तकनीकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। सभी बसों की फिटनेस पर ध्यान दिया जाएगा और चालक तथा परिचालक नशे में न हों, इसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधकों को सौंपी गई है। बसों का संचालन समय पर हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी ताकि यात्रियों को लंबा इंतजार न करना पड़े।
प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार ने क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि वे रक्षाबंधन के अवसर पर संचालित सभी बसों की फिटनेस और तकनीकी स्थिति का परीक्षण पहले ही कर लें। इसके साथ ही, ड्यूटी से पहले चालक और परिचालकों की जांच की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे किसी प्रकार के नशे में नहीं हैं।
रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं और उनके सहयोगियों के लिए तीन दिनों के लिए फ्री सफर की व्यवस्था की गई है, जिससे इस विशेष अवसर पर यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके।
बीपी अग्रवाल, आरएम, रोडवेज
