जनवरी में नई पर्यटन नीति लाएगी उप्र सरकार, आगरा वेडिंग कॉन्क्लेव में बोले जयवीर सिंह
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आगरा में इंडियन वेडिंग इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव में बताया कि जनवरी में नई पर्यटन नीति लाई ...और पढ़ें

आगरा में वेडिंग कॉन्क्लेव में भाग लेते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह।
HighLights
वेडिंग इंडस्ट्री से लाखों लोगों को मिलता है रोजगार।
धरोहर स्थलों, दुधवा, कतर्निया घाट पर शादी का आह्वान।
जागरण संवाददाता, आगरा। इंडियन वेडिंग इंडस्ट्रीज काॅन्क्लेव एंड एक्स्पो में आए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में माहौल बदला है। इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, लाॅ एन्ड आर्डर की व्यवस्था बेहतर होने से निवेशक आए हैं।
वेडिंग इंडस्ट्री से परचून वाले से लेकर कपड़े वाले, फूल बेचने वाले, सजावट करने वाले तक बहुत से लोगों को काम मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी के साथ है। जनवरी में नई पर्यटन नीति लाई जाएगी, जिसमें छूटी हुई बातों को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने वेडिंग कारोबार से जुड़े उद्यमियों से आह्वान किया कि वह धरोहर स्थलों के साथ ही दुधवा और कतर्निया घाट पर शादियों के आयोजन को आगे आएं। प्रदेश सरकार ने वहां सुविधाएं विकसित की हैं। बुंदेलखंड में हम हेरिटेज भवनों को पर्यटन नीति में विकसित कर रहे है।
165 करोड़ पर्यटक आए
पर्यटन मंत्री ने कहा कि 2017 में प्रदेश में 23 करोड़ पर्यटक आते थे। पिछले वर्ष दिसम्बर तक के आंकड़ों के अनुसार 165 करोड़ पर्यटक आए। एक पर्यटक आता है तो छह लोगों को रोजगार मिलता है। धार्मिक पर्यटन प्रदेश में बढ़ रहा है। एक श्रद्धालु के आने से पंडित, रिक्शा चालक, फूल वाले समेत अन्य को रोजगार मिलता है।
