Move to Jagran APP

मथुरा पहुंचे उप मुख्यमंत्री: ज्ञानवापी मामले के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- मुस्लिम आक्रांताओं ने कृष्ण जन्मभूमि में बनाई मस्जिद

आगरा में हुनर हाट का शुभारंभ करने के बाद उप मुख्यमंत्री मथुरा पहुंचे। हाल के दिनों में उप मुख्यमंत्री का मथुरा में ये दूसरा दौरा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यहां संतों का सानिध्य लिया और न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कृष्ण जन्मभूमि का मामला सुलझने की बात कही।

By Abhishek SaxenaEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 07:35 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 07:35 PM (IST)
मथुरा पहुंचे उप मुख्यमंत्री: ज्ञानवापी मामले के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- मुस्लिम आक्रांताओं ने कृष्ण जन्मभूमि में बनाई मस्जिद
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गोवर्धन में शंकराचार्य अधोक्षजानंद देव तीर्थ आश्रम सपत्नीक पहुंचे।

आागरा, जागरण टीम। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुस्लिम आक्रांताओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि में मस्जिद बनाई थी। अब प्रदेश में कानून का राज है। ज्ञानवापी हो या श्रीकृष्ण जन्मभूमि, न्याय पालिका जो फैसला करेगी उसका सभी को सम्मान करना है।

loksabha election banner

गुरुवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पत्नी नम्रता पाठक के साथ गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने शंकराचार्य अधोक्षजानंद देव तीर्थ से आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य ने सर्विस रोड निर्माण पर उनका ध्यान आकर्षित किया तो उप मुख्यमंत्री ने एसडीएम संदीप वर्मा से जानकारी ली। बिछुआ कुंड के सुंदरीकरण पर चर्चा की।

सीओ गौरव त्रिपाठी बुलाकर कनून व्यवस्था की जानकारी ली। सरकारी अस्पताल के निरीक्षण पर उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य है कि मरीज को समय से उपचार मिले। शंकराचार्य अधोक्षजानंद ने उन्हें प्रसादी दुपट्टा भेंट किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.