Move to Jagran APP

Congress: ब्रज में बोले UP कांग्रेस अध्यक्ष, सरकार चाहती है किसानों का आंदोलन दबाना

Congress 19 फरवरी को प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी किसान महापंचायत को संबोधित। अजय कुमार लल्लू बोले सरकार दे रही है जमाखोरी को बढ़ावा किसानों की जमीन पर है निगाह। गन्ने का भुगतान 14 दिन में करेंगे। केवल झूठे आश्वासन दिए गए हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 03:56 PM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 03:56 PM (IST)
Congress: ब्रज में बोले UP कांग्रेस अध्यक्ष, सरकार चाहती है किसानों का आंदोलन दबाना
मथुरा में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की जानकारी देते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार।

आगरा, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कांग्रेस कृषि कानून वापस होने तक लड़ाई लड़ती रहेगी। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। यह सरकार जमाखोरी को बढ़ावा दे रही है। किसानों की जमीन पर सरकार की निगाह है। जमीन किसानों का स्वाभिमान है। सरकार किसानों की जमीन छीनना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष स्थानीय होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा किसान महापंचायत के आयोजन किए जा रहे हैं। मथुरा में 19 फरवरी को पाली खेड़ा, सौंख रोड पर आयोजित किसान महापंचायत को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधित करेंगी। इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश का किसान परेशान हैं। नए कृषि कानून को वापस कराने के लिए आंदोलन कर रहा है। सरकार संख्या के दम पर आंदोलन को दबाना चाहती है। आंदोलन में 200 के करीब लोग मारे गए हैं, लेकिन सरकार को काेई चिंता नहीं हैं। राहुल गांधी भी लगातार किसानों के हित में आवाज उठा रहे हैं। सदन में भी कृषि कानून के विरोध में आवाज उठा रहे हैं। किसानों की आवाज दबने नहीं देंगे। जब तक कृषि कानून वापस नहीं होगा, लड़ाई जारी रहेगी। प्रियंका को गेहूं और ज्वार में फर्क नहीं मालूम के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हैं कि कृषि कानून के बारे में जनता को समझा दें, हम कानून की विफलता पर समझा देंगे। सरकार किसानों का उपहास उड़ा रही है। यह सरकार किसान विरोधी है। सरकार ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे। गन्ने का भुगतान 14 दिन में करेंगे। केवल झूठे आश्वासन दिए गए हैं। कांग्रेस सरकार की विफलता को जन-जन तक ले जाएगी। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, वरिष्ठ नेता महेश पाठक, जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, महानगर अध्यक्ष एड. उमेश शर्मा, मोहन सिंह, मुकेश धनगर, नीलम कुलश्रेष्ठ, शालू, अशोक चकलेश्वर, आबिद हुसैन, विनेश सनवाल मौजूद रहे। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.