विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुरक्षा, सुशासन और विकास, ये मंत्र देकर आगरा में भाजपा का किला मजबूत कर गए सीएम योगी

By Yashpal Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 08 Apr 2026 01:06 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में 6777 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया। उन्होंने अपने संबोधन में सुरक्षित उत्तर प्रदेश ...और पढ़ें

आगरा की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

आगरा की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

जागरण संवाददाता, आगरा। विकास की परियोजनाओं के शुभारंभ के बाद राधे-राधे की जय से संबोधन शुरू करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने चिर परिचित अंदाज में दिखे।

उन्होंने पहले सुरक्षित उत्तर प्रदेश में सुशासन और विकास की तस्वीर दिखाई तो हमेशा की तरह माफिया को मिट्टी में मिलाए जाने की बात भी कही।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने मंच पर बैठे जनप्रतिनिधियों के परिश्रम को सराहा और उन्हें दोबारा जिताने पर आगरा का और विकास कराने का वादा भी कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के दौरान बीच-बीच में जनता की ओर से योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए जाते रहे।

ग्रेटर आगरा आवासीय योजना के शिलान्यास के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर पहुंचते ही प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ वर्ष में कराए गए विकास कार्यों पर आधारित शार्ट फिल्म प्रदर्शित की गई।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने 6777 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधन की शुरूआत में विकास की बात की।

उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और सुशासन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब आगरा में नए पुल, सड़कें, हास्पिटल के साथ ही पर्यटन विकास के कार्य भी होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगरा स्मार्ट आगरा के साथ सेफ आगरा के रूप में आगे बढ़ेगा।

उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि पिछली सरकारों में हर जिले में माफिया होते थे। हमारी सरकार में ये मिट्टी में मिला दिए गए हैं। महापुरुषों का नाम लेते हुए कहा कि कुछ लोग इनको भी जातियों में बांटने की कोशिश कर रहे हैं। हमें बंटना नहीं है।

एकजुट होकर सनातन के गौरव के लिए आगे बढ़ना है।संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि आगरा ने छह विधायक और दो सांसद दिए हैं।जनता की ओर देखते हुए उन्होंने कहा कि आपने बहुत दिया है, हम भी बहुत देंगे से यह इशारा किया कि आगरा उनकी प्राथमिकता में है।