विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yogi Adityanath Jansabha: यूपी बोर्ड ने जारी किए थे बिना अंक के अंकपत्र, आगरा जनसभा में छात्रों ने फहराया बैनर

By Sandeep KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 28 Nov 2022 08:32 PM (IST)

Agra News यूपी बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को जारी कर दिए थे बिना अंक के अंकपत्र। पीड़ित विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

Agra News: मुख्यमंत्री जी सुनो पुकार, अंक-पत्रों में कराओ सुधार, फहराए बैनर।
Agra News: मुख्यमंत्री जी सुनो पुकार, अंक-पत्रों में कराओ सुधार, फहराए बैनर।

आगरा, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री जी सुनो हमारी पुकार, अंक-पत्र में कराओ सुधार। तारघर मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के भाषण के दौरान कुछ विद्यार्थियों ने जैसे ही यह संदेश लिखा बैनर लहराया, सभा में व्यवधान सा आ गया। विद्यार्थी मुख्यमंत्री योगी के उनके सामने पहुंचकर हाथों में लगा बैनर लहराकर खुद को अंक दिए जाने की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर वहां से हटाया।

नहीं हुई थी कोविड के कारण परीक्षा

प्रदर्शन करने वाले सभी उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) परीक्षा सत्र 2020 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यार्थी थे, जो बोर्ड द्वारा जारी बिना अंक के अंक-पत्रों के कारण भविष्य खराब होने की चिंता से परेशान थे। विद्यार्थियों का कहना था कि कोविड-19 के कारण उस वर्ष बोर्ड परीक्षा नहीं हुई। बोर्ड ने विद्यालयों से अंक मंगाकर परिणाम घोषित किया। विद्यालय ने अंक भेजे थे, लेकिन बोर्ड ने उसे परिणाम में शामिल नहीं किए, जिले में करीब 1500 विद्यार्थी प्रभावित हैं।

हर दर पर की फरियाद

विद्यार्थियों के साथ आए आरटीआइ एक्टिविस्ट नरेश पारस ने बताया कि समस्या को लेकर विद्यार्थियों ने अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों, मंत्री-विधायक तक के चक्कर काटे, लेकिन समाधान नहीं हुआ। आरटीआइ में विभाग ने माना कि उनके विद्यालय ने उनके अंक जमा कराए, बावजूद इसके बोर्ड न मानने को तैयार है, न राहत देने को। इसलिए थक-हारकर विद्यार्थियों को अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए इस तरह अपनी बात रखनी पड़ी।

ये भी पढ़ें...

Agra Crime News: फेसबुक पर दोस्ती, कमरे पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने के आरोपित को नहीं मिली जमानत

पुलिस ने लिया हिरासत में

बैनर लहराने के बाद पुलिस ने करीब आधा दर्जन विद्यार्थियों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना था कि कड़ी चैकिंग के बाद भी छात्राएं बैनर को अपने साथ छिपाकर ले गई थीं। मुख्यमंत्री का भाषण शुरू होने के बाद उन्होंने सोच-समझकर ऐसा किया। इसलिए उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।