Move to Jagran APP

प्रदेश स्‍तरीय बर्ड फेस्टिवल दो फरवरी को, सूर सरोवर में सजेगी महफिल Agra News

देश विदेश के वन्यजीव विशेषज्ञ होंगे शामिल। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग पर होगी चर्चा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 05:11 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 05:11 PM (IST)
प्रदेश स्‍तरीय बर्ड फेस्टिवल दो फरवरी को, सूर सरोवर में सजेगी महफिल Agra News
प्रदेश स्‍तरीय बर्ड फेस्टिवल दो फरवरी को, सूर सरोवर में सजेगी महफिल Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। कीठम स्थित सूर सूरोवर पक्षी विहार में विश्व वेटलैंड डे पर दो फरवरी को उप्र बर्ड फेस्टिवल आयोजित होगा। इसमें देश-विदेश के वन्यजीव विशेषज्ञ पहुंचेंगे और चार प्रदेशों की बीस से ज्यादा इको फ्रेंडली स्टॉल सजेंगी।

loksabha election banner

सूर सरोवर पक्षी विहार में प्रदेश स्तर के आयोजित होने वाले इस बर्ड फेस्टिवल में पर्यावरण एवं वन मंत्री धारा सिंह सहित अन्य राज्यमंत्री भी शामिल होंगे। भारतीय वन्यजीव संस्थान के उच्चाधिकारी वन्यजीवों के बारे मे जानकारी देंगे। इसमें बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (बीएनएचएस), अंतरराष्ट्रीय वल्र्ड वाइल्ड फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की नई दिल्ली की टीम, टर्टिल सर्वाइवल एलाइंस (टीएसए) सहित करीब बीस ईको फ्रेंडली स्टॉल लगेंगी। सीएसए की टीम कछुए की जानकारी देगी। बायो डायवर्सिटी रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसायटी आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से संबंधित जानकारी प्रदान करेगी। इसमें ऐसी घटनाओं का निदान, बचाव और क्षति की भरपाई की जानकारी दी जाएगी। आयोजन स्थल पर अंतरराष्ट्रीय पक्षियों की प्रदर्शनी लगेगी। साइकिल के माध्यम से तितली के बारे में बताया जाएगा।

आयोजन स्थल का निरीक्षण

26 जनवरी को वन विभाग के अधिकारी कीठम स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसमें प्रदेश के प्रधान मुख्य वन सरंक्षक वन्यजीव सुनील पांडे, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव और मुख्य वन सरंक्षक पश्चिम कानपुर क्षेत्र के सुनील चौधरी सहित अन्य जिले के अधिकारी निरीक्षण करेंगे। शनिवार की शाम को सभी अधिकारी आगरा पहुंच जाएंगे। गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण कर कीठम के लिए रवाना होंगे।

वन्यजीवों की फोटो प्रदर्शनी

बर्ड फेस्टिवल में वन्यजीवों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें फोटोग्र्राफर अपने फोटो को प्रदर्शित कर सकते हैं। फेस्टिवल में चयनित कर इनाम भी दिया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं।

कीठम में इन जगहों से आते हैैं पक्षी

कीठम झील में साइबेरिया, मंगोलिया, नाइजीरिया, अफ्रीका, यूरोप, अफगानिस्तान, वर्मा, चीन, श्रीलंका और हिमालय क्षेत्रों से पक्षी आते हैैं। ये फरवरी के अंत तक ठहरते हैं।

येे आए पक्षी

नाम पक्षी की संख्या देश

ग्र्रेट कार्मोरेंंट, 485, ईस्ट साउथ एशिया

कॉमन टील, 253, नॉर्थ एशिया,

नॉर्दन शॉवलर, 1264, नॉर्थ एशिया

पेनटेल, 206, नॉर्थ एशिया

बार हैडेड गूज, 590, सेंट्रल एशिया

ग्र्रेट व्हाइट पेलिकन, 52, सेंट्रल और साउथ एशिया

(रिपोर्ट के अनुसार पक्षियों का आंकड़ा)

हर साल होती है गणना

वेटलैंड इंटरनेशनल हर वर्ष वाटरबर्ड की गणना (एशियन वॉटरबर्ड सेंसस) करता है। जनवरी में एशिया और ऑस्ट्रेलिया के 27 देशों में यह गणना की जाती है। आगरा और मैनपुरी में चार जनवरी से नौ जनवरी तक की गई। यह रिपोर्ट इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर में सम्मलित होती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.