Move to Jagran APP

UP Election 2022: मतदान से पहले ही आगरा बन जाएगा छावनी, पढ़ें क्या रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

UP Vidhan Sabha Election 2022 आगरा पहले चरण में होगा मतदान। मतदान केंद्रों पर रहेगा त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा। बूथ पर पैरा मिलिट्री फोर्स बाहर रहेगी पीएसी और पुलिस। आगरा में 127 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स और 13 हजार पुलिसकर्मी करेंगे सुरक्षा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 04:36 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 04:36 PM (IST)
UP Election 2022: मतदान से पहले ही आगरा बन जाएगा छावनी, पढ़ें क्या रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
आगरा में पहले चरण में होगा मतदान, रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था।

आगरा, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण में मतदान दस फरवरी को है। चुनाव से पहले ही फरवरी के पहले सप्ताह में आगरा में पैरा मिलिट्री फोर्स और बाहर के जिलों से फोर्स पहुंच जाएगा। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की सुरक्षा की रणनीति बना ली है। मतदान केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा रहेगी। बूथ पर पैरा मिलिट्री फोर्स आैर बाहर पहले सुरक्षा घेरे में पीएसी और दूसरे में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी।127 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स और 13 हजार पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी में लगाए जाएंगे।

loksabha election banner

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि पहले चरण में आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में मतदान है। पिछली बार की तुलना में अधिक फोर्स मिला है। फरवरी के पहले सप्ताह से बाहर से पैरा मिलेट्री फोर्स आना शुरू हो जाएगी। अभी रास्तों की पहचान के लिए तीन कंपनी फोर्स आगरा में रुका हुआ है।सुरक्षा के हाईटेक इंतजाम किए जा रहे हैं। कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बीहड़ से सटे इलाकों में ड्रोन से नजर रखी जाएगी। चंबल और यमुना नदी में मोटरवोट से पेट्रोलिंग कराई जाएगी। जिले की सीमाएं पूरी तरह सील कर दी जाएंगी।

- आगरा जोन के आठ जिलों में कुल 9898 मतदान केंद्र हैं।

- जोन में कुल 1882 क्रिटिकल मतदान केंद्र

- जोन में 1571 चिह्नित खुराफाती हैं। इनको पाबंद किया गया है।

- विधानसभा चुनाव 2017 में आगरा में 97 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स आया था। इनमें महिला कंपनी भी शामिल थीं। इस बार 127 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स आ रहा है।

- आगरा जनपद में पहले से 54 इंस्पेक्टर, 566 दरोगा, 1127 मुख्य आरक्षी और करीब 2700 सिपाही तैनात हैं। पुलिस लाइन में अलग से फोर्स रहता है। इन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी चुनाव में लगाई जाएगी।

- आगरा जनपद में कुल 1029 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर और सात हजार हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल व पांच कंपनी पीएसी चुनाव ड्यूटी में रहेगी।

- अलीगढ़ में वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में 93 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स मिला था। इस बार 107 कंपनी अलीगढ़ के लिए आवंटित हुई हैं।अलीगढ़ में 682 इंस्पेक्टर और 5700 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल चुनाव ड्यूटी में लगाए जाएंगे।

- मथुरा में 62 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स ने पिछला विधानसभा चुनाव कराया था। इस बार 78 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स आ रहा है।यहां 600 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर व चार हजार हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल ड्यूटी देंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.