चाचा आश्वस्त, करहल से होगी भतीजे की बड़ी जीत, जानिए और क्या बोले शिवपाल
मैनपुरी जिले के करहल के गांव अंडनी पहुंचे शिवपाल यादव। कहा कि 2022 समाजवादी पार्टी का समय है। भारी बहुमत से सरकार बनने जा रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के चुनाव के सवाल पर कहा कि यहां उनकी रिकार्ड जीत होगी जो इतिहास में दर्ज होगी।
By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 05:55 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 05:55 PM (IST)
आगरा, जागरण टीम। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सोमवार शाम मैनपुरी जिले के करहल के गांव अंडनी पहुंचे। वह यहां सपा के वरिष्ठ नेता मातादीन यादव के निधन पर संवेदना व्यक्त करने आए थे। संवदेना व्यक्त करने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2022 समाजवादी पार्टी का समय है। भारी बहुमत से सरकार बनने जा रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के चुनाव के सवाल पर कहा कि यहां उनकी रिकार्ड जीत होगी, जो इतिहास में दर्ज होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें