Move to Jagran APP

JALMA Institute में बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, पोलियो की तरह कोरोना को करना है जड़ से खत्म, वैक्सीन के लिए किया गया दुष्प्रचार

JALMA Institute कोविड डाग्नोस्टिक फैसिलिटी का किया शुभारंभ। आइसीएमआर के डीजी ने वैज्ञानिकों से किया संवाद। शनिवार रात को ही आगरा पहुंच गए थे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन। शाेध के लिए बजट के द्वार खोलने की कही बात।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 01:19 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 01:19 PM (IST)
JALMA Institute में बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, पोलियो की तरह कोरोना को करना है जड़ से खत्म, वैक्सीन के लिए किया गया दुष्प्रचार
जालमा संस्थान पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने देसीकन भवन का लोकार्पण किया

आगरा, जागरण  संवाददाता। जालमा संस्थान में शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने देसीकन भवन का लोकार्पण किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा पोलियो की तरह कोरोना को जड़ से खत्म करना है इसके लिए कोरोना प्रोटोकॉल और वैक्सीन हथियार है। कुछ राजनीतिक दलों ने वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार किया। मगर, आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने बहुत अच्छा काम किया है। कुछ ही दिनों में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करा दी। अभी आधा दर्जन वैक्सीन लगभग तैयार हो चुकी हैं, जो जल्द ही आ जाएंगी। 2021 में कोरोना को पूरी तरह से खत्म करना है। अब दो हजार से अधिक कोरोना जांच के लिए लैब हैं। हर रोज 1300000 से अधिक जांच हो सकती है।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा हर्षवर्धन ने शनिवार सुबह जालता में देसीकन बिल्डिंग का लोकार्पण किया। डॉ हर्षवर्धन शुक्रवार रात को ही जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान पहुंच गए थे। उन्होंने यहांं कोविड डाग्नोस्टिक फैसिलिटी का शुभारंभ किया। इसके साथ ही वैज्ञानिकों से संवाद भी किया। जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान के निदेशक डा श्रीपद ए पाटिल ने बताया कि संस्थान के पूर्व निदेशक के नाम पर बनाई गई देसीकन बिल्डिंग बनाई गई है। इसका केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा हर्षवर्धन लोकार्पण ने किया। डॉ हर्षवर्धन रात को यहां आ गए थे, गेस्ट हाउस में उनका स्वागत किया गया। इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) के डीजी डा बलराम भार्गव ने जालमा संस्थान का निरीक्षण किया। यहां चल रहे निर्माण कार्य देखे। वैज्ञानिकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि शोध कार्य में तेजी लानी है। शोध कार्य के लिए बजट की कमी नहीं होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.