Mission Shakti: सज गया हरीपर्वत थाना, कुछ घंटों में CM Yogi करेंगे संवाद
Mission Shakti मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होंगे रूबरू। कुछ देर में समाजसेवी और रोल माडल महिलाएं भी पहुंचेंगी थाने में। सुबह दस बजे से मुख्यमंत्री की वीडियो काफेंसिंग शुरू हो जाएगी। यहां महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी मुख्यमंत्री महिला कर्मचारियों और पीड़िताओं से फीडबैक लेगें।
आगरा, जागरण संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत कुछ घंटों में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से महिलाओं से संवाद करेंगे। हरीपर्वत थाने में इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसके लिए जनप्रतिनिधि, अधिकारी, रोल माडल और समाजसेवी महिलाएं बुलाई गई हैं। सुबह दस बजे से मुख्यमंत्री की वीडियो काफेंसिंग शुरू हो जाएगी। यहां महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी मुख्यमंत्री महिला कर्मचारियों और पीड़िताओं से फीडबैक लेगें।
हर जिले में शुक्रवार को थानों में महिला हेल्प डेस्क से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 11.15 बजे तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महिलाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनसे संवाद करेंगे। इससे थाने में महिला हेल्प डेस्क के संचालन की अब तक की स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए आगरा रेंज से हरीपर्वत थाने का चयन किया गया है। दो दिन से यहां तैयारियां चल रही थीं। रात को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। हरीपर्वत थाने की सजावाट भी की गई। मीटिंग हाल में कर्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी प्रभारी डेजी पंवार को देनी है। यू ट्यूब पर एक लिंक शेयर किया गया है। इसके जरिए प्रत्येक थाने की महिला हेल्प डेस्क पर इस कार्यक्रम को लाइव देखा जा सकेगा।
ये रहेंगे मौजूद
सांसद एसपी सिंह बघेल, विधायक पक्षालिका सिंह, विधायक हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल
चाइल्ड लाइन से रितु वर्मा, वूमेन हेल्पलाइन से रुचि सिंह, डीसीपीयू डाटा एनालाइजर रुबीना नादर, महिला शक्ति केंद्र की वर्तिका दीक्षित, फेमिली वेलफेयर से प्रमिला शर्मा, डीपीओ लवकुश भार्गव। एनजीओ
उड़ान संस्था की कीर्ति चाहर, जीवन आधार वेलफेयर फाउंडेशन की डा. मंजू गुप्ता, आत्मनिर्भर सेवा संस्थान की सोमा सिंह, विनायक एनजीओ की विनीता जादौन, सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम की तुषार शर्मा, नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की अलका सिंह, इंडियन रोटी बैंक कोआर्डिनेटर मीनल शलभ गौतम और सविता खंडेलवाल रहेंगी। कल्याण फाउंडेशन से प्रमिला भार्गव, वर्ल्ड विजन इंडिया की रीता।
राेल माडल
नेशनल प्लेयर टेनिस वर्तिका भारत, एथलीट अनन्या मित्तल, इंटरनेशनल पैरा शूटिंग प्लेयर सोनिया शर्मा
समाजसेवी पूरन डाबर