Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Harsh Firing में दुल्हन के मौसा की मौत, भांजी के फेरों में उजड़ा मौसी का सुहाग, गिरफ्तार हुआ आरोपित युवक

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 07:33 AM (IST)

    Agra News आगरा के सदर में हर्ष फायरिंग में लड़की के मौसा की गोली लगने से हुई थी मौत। लड़के पक्ष का पुराना मकान मालिक है गिरफ्तार आरोपित। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने की छानबीन। लोड करते समय जल्दबाजी में दबा ट्रिगर।

    Hero Image
    Agra News: लग्न समारोह में बंदूक लोड करते समय चली थी गोली।

    आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सदर के बड़ा उखर्रा में हर्ष फायरिंग में सोमवार की रात को दुल्हन के मौसा की मौत हो गई थी। गोली बंदूक को लोड करते समय चली थी। जो दूल्हे के पास खड़े दुल्हन के मौसा को लगी थी। आरोपित राजीव सिक्योरिटी गार्ड है। वह पूर्व पीएसी जवान का पुत्र भी है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर्ष फायरिंग के बाद फरार था आरोपित

    सदर के बड़ा उखर्रा निवासी राम प्रकाश ओझा के पुत्र प्रिंस की सोमवार की रात को लग्न समारोह चल रहा था। इस दौरान हर्ष फायरिंग में लड़की के सगे मौसा 33 वर्षीय सुभाष की गोली लगने से मौत हो गई थी। राम प्रकाश ने बताया कि आरोपित राजीव उर्फ राहुल पूर्व में सिक्योरिटी गार्ड था। वर्तमान में उसने चाकलेट की एजेंसी ली हुई है। वह प्रेम नगर राजपुर चुंगी सदर का रहने वाला है। राजीव के पिता सेवानिवृत्त पीएसी जवान थे।

    ये भी पढ़ें...

    Neha Singh Rathore : 'यूपी में का बा' गाने वाली नेहा सिंह राठौर को पुलिस ने द‍िया नोटिस

    पारिवारिक संबंध थे

    उनकी मौत के बाद बंदूक का लाइसेंस राजीव ने अपने नाम स्थानांतरित करा लिया था। आठ वर्ष पहले वह राजीव के यहां किराए पर रहते थे। परिवार की दो शादियों उसके घर से की थी। जिसके चलते राजीव के माता-पिता से उनके परिवारिक संबंध थे। जिसके चलते उसे बुलाया था। वह अपनी मां के साथ आया था। बंदूक भी लाया था।

    पुलिस की छानबीन में सामने आया कि आरोपित राजीव बंदूक को लोड कर रहा था। उसने बंदूक का रूख आसमान की ओर करने से पहले ही ट्रिगर दबा दिया। बंदूक से निकली गोली प्रिंस के पास खड़े सुभाष को लगी। उनके फेफडों में जाकर फंस गई थी। स्वजन अस्पताल लेकर गए, डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित से एक खोखा और चार जिंदा करतूस बरामद किए हैं।

    सीसीटीवी कैमरे में मिली फुटेज

    राम प्रकाश ओझा ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। जिसमें आरोपित राजीव बंदूक लोड करते दिखाई दे रहा है। इस दौरान अचानक गोली चल जाती है। जो सुभाष को लग जाती है।

    भांजी के फेरों में आई मौसी का उजड़ गया सुहाग

    सुभाष की मौत से परिवार में कोहराम है। रिश्तेदार यही कह रहे थे कि भांजी की शादी में शामिल होने आई मौसी का सुहाग हर्ष फायरिंग ने उजाड़ दिया। सुभाष मूलरूप से नगला कांस थाना डौकी के रहने वाले थे। उनकी शादी आठ वर्ष पहले साधना से हुई थी। दंपती के छह वर्षीय बेटी रिया और एक चार वर्ष का बेटा है। पत्नी और बच्चों के साथ सूरत गुजरात के पास कौशंबा में रहते थे। सुभाष के साढ़ू ऋृषिकेश निवासी केहरई ताजगंज हैं।उन्होंने बताया कि सुभाष वहां फर्नीचर का काम करते थे। वह करीब डेढ़ वर्ष बाद परिवार में किसी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

    लड़के के पिता राम प्रकाश की तरफ से आरोपित राजीव के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। आरोपित को जेल भेज दिया। समारोह के सीसीटीवी फुटेज पुलिस काे मिले हैं। उन्हें भी विवेचना में शामिल किया जाएगा। - अर्चना सिंह सहायक पुलिस आयुक्त।