Move to Jagran APP

Be Alert in India: UK ने महिला पर्यटकों को जारी की एडवाइजरी, ये है वजह Agra News

महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों से चिंतित हो यूएसए पहले कर चुका सतर्क।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 01:19 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 01:19 PM (IST)
Be Alert in India: UK ने महिला पर्यटकों को जारी की एडवाइजरी, ये है वजह Agra News
Be Alert in India: UK ने महिला पर्यटकों को जारी की एडवाइजरी, ये है वजह Agra News

आगरा, निर्लोष कुमार। दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटनाओं ने विदेश में भी सनसनी फैला दी है। महिला सुरक्षा पर सवाल उठते देख यूनाइटेड किंगडम (UK) ने तो भारत भ्रमण पर आईं महिला पर्यटकों के लिए बाकायदा एडवाइजरी जारी कर दी है। संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) पहले ही ऐसी एडवाइजरी जारी कर चुका है।

loksabha election banner

आगरा में इन दिनों पर्यटन सीजन है। देश और दुनिया से यहां पर पर्यटकों की आमद हो रही है। देश में इन दिनों महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाओं को लेकर आक्रोश है। हालात को भांपते हुए यूके दूतावास ने 26 नवंबर, 2019 को महिला पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यूएसए दूतावास मार्च, 2019 में एडवाइजरी जारी कर चुका है। आपात स्थिति में पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने, तत्काल अपने टूर ऑपरेटर्स से संपर्क करने, अपने देश के नजदीकी दूतावास में संपर्क करने की सलाह दी गई है।

सबसे ज्यादा रुकते हैं अमेरिकी और ब्रितानी

आगरा आने वाले विदेशी पर्यटकों का आकलन ताज की टिकट बिक्री के आधार पर होता है। हालांकि ताजमहल पर देशों के आधार पर टिकट की बिक्री का आंकड़ा नहीं होता लेकिन, होटलों में रात्रि प्रवास को लेकर एलआइयू की रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में अमेरिकी सबसे अधिक रुकते हैं। वर्ष 2017 में आगरा में 56528 अमेरिकी और 50809 ब्रितानियों ने रात्रि प्रवास किया था।

पर्यटन उद्योग की बढ़ी चिंता

यूके और यूएसए की एडवाइजरी ने आगरा के पर्यटन उद्यमियों की चिंता बढ़ा दी है। वर्ष 2018 की तुलना में वर्ष 2019 में अक्टूबर तक करीब 46 हजार विदेशी पर्यटक कम आए हैं। इस एडवाइजरी के बाद पर्यटकों की संख्या में और गिरावट आने की आशंका ने बेचैन कर दिया है।

क्‍या कहते हैं पर्यटन उद्यमी

यूके और यूएसए की एडवाइजरी से देश के पर्यटन को नुकसान पहुंच सकता है। वैसे भी इस वर्ष विदेशी पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है। सरकार ने फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट बनाने का आदेश करते हुए सकारात्मक पहल की है। इससे अच्छा संदेश विदेशों में जाएगा।

राजीव सक्सेना, उपाध्यक्ष टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा

इस तरह की एडवाइजरी भारत के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। हर दिन हमें बहुत-सी क्वैरी आ रही हैं। अकेली आने वाली महिला पर्यटकों और ग्रुप में आ रही महिलाओं को आश्वस्त करना मुश्किल है।

-सुनील गुप्ता, चेयरमैन नॉर्दर्न रीजन, इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स

किसी विदेशी महिला ने नहीं किया संपर्क

किसी विदेशी महिला पर्यटक ने अभी सुरक्षा को लेकर पुलिस से संपर्क नहीं किया है। ताजमहल व अन्य सभी पर्यटन स्थलों पर तैनात पर्यटन पुलिस से संपर्क किया जा सकता है।

दिनेश कुमार, इंस्पेक्टर पर्यटन थाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.