Accident at Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में महिला समेत दो की मौत, छह घायल
Accident at Yamuna Expressway मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 135 पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार महिला व एक बालक की मौत हो गई।
आगरा, जेएनएन। यमुना एक्सप्रेसवे वे पर बुधवार तड़के अर्टिगा कार और ट्रक की टक्कर में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे में एक बालक की भी मौत हुइ है लेकिन उसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे में घायल व्यक्ति के फोन से सभी के नाम पते जानने का प्रयास पुलिस कर रही है। घायलों को आगरा के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 135 पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार महिला व एक बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक व घायलों के नाम पते की जानकारी करने का प्रयास किया। जिसमें महिला मृतक की पहचान पवन कुमारी पांडे के रूप में हुई। मृत बालक की अभी पहचान नही हो सकी है। घायल बेहोश होने के कारण कुछ भी बता पाने की स्थिति में नही हैं। घायलों को आगरा के रामबाग स्थित कृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घायलों के पास से मिले कुछ कागजात के आधार पर उनकी शिनाख्त ममता, प्रकाश, गोविंद और प्रवेश के रूप में हुई है,दो घायलों के नाम नहीं पता चल सके हैं। पुलिस ने बताया कि अभी मृतक व घायलों के पते की जानकारी नहीं मिल सकी है। एक घायल यात्री के मोबाइल पर गाजियाबाद निवासी परिचित ने काल की थी। परिचित से पते की जानकारी करने का प्रयास किया गया , लेकिन वह न दे पाए। परिचित के आने के बाद ही पते की जानकारी हो सकेगी ।