Tweet to DGP: दो सप्ताह बाद गर्भवती महिला को मिला आश्रय, आगरा के सामाजिक कार्यकर्ता का प्रयास लाया रंग
Tweet to DGP सिकंदरा के बाबरपुर में दो सप्ताह पूर्व ट्रक चालक छोड़ गया था! सामाजिक कार्यकर्ता ने डीजीपी को ट्ववीट करने के बाद पुलिस ने आश्रम में पहुंचाया!
आगरा, जागरण संवाददाता। सिकंदरा के बाबरपुर में दाे सप्ताह ट्रक चालक गर्भवती महिला को छोड़कर चला गया था।महिला बाबरपुर में सरकारी सकूल के बाहर सड़क किनारे डेरा डाले थी।उसके पास खाने-पीने का कोई सामान नहीं था।पहनने के लिए एक जोड़ी कपड़े तक नहीं थे। सामाजिक कार्यकर्ता ने महिला को सुरक्षित आश्रय दिलाने के लिए डीजीपी को ट्वीट किया तो पुलिस सक्रिय हुई।शुक्रवार को महिला को रामलाल आश्रम पहुंचाया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस को बाबरपुर गांव के किसी व्यक्ति ने गुरुवार को सरकारी स्कूल के बाहर दो सप्ताह से पड़ी गर्भवती महिला के बारे में जानकारी दी।उन्होंने मौके पर जाकर महिला से बातचीत करके उसका नाम-पता जानने का प्रयास किया।महिला अपने बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दे सकी।उसकी भाषा से वह बिहार या झारखंड की प्रतीत होती है।नरेश पारस ने उसे अाश्रय और इलाज कराने के लिए डीजीपी को ट्ववीट किया।पुलिस मुख्यालय से महिला को आश्रय दिलाने के निर्देश दिए गए।
महिला के काफी कमजोर होने के चलते उसे इलाज की भी जरूरत थी।सड़क किनारे अकेली सोने के चलते उसके साथ अनहोनी की भी आशंका थी।पुलिस ने शुक्रवार को महिला को आश्रय के लिए रामलाल आश्रम भेजा।महिला के सामान्य होने पर यदि उसकी काउंसलिंग की जाए तो परिवार वालों के बारे में पता चल सकता है। नरेश पारस ने बताया कुछ दिन पहले फिरोजाबाद में भी ट्रक चालक एक गर्भवती महिला को छोड़ गया था।