विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा में हॉस्टल में लहूलुहान मिला आगरा का देवांश चौहान, 3 दिन पहले रिटायर्ड डिप्टी एसपी ने कॉलोनी में बांटी थी मिठाई

Published: Wed, 10 Sep 2025 10:17 AM (IST)

आगरा के कृपाल कॉलोनी में देवान्श चौहान के घर में खुशी का माहौल था जब उनके पिता डिप्टी एसपी पद ...और पढ़ें

देवांश चौहान का आगरा का घर। जागरण
देवांश चौहान का आगरा का घर। जागरण

HighLights

  1. नोएडा हॉस्टल में देवान्श लहुलुहान मिला
  2. डिप्टी एसपी पिता हाल ही में हुए थे रिटायर |
  3. आगरा के घर में लगा ताला

जागरण संवाददाता, आगरा। नोएडा में हॉस्टल में लहूलुहान मिले देवांश चौहान के घर में तीन दिन पहले उत्सव का माहौल था। डिप्टी एसपी से रिटायर होने के बाद पिता सुरेंद्र सिंह चौहान को बैंड बाजे के साथ वह लेकर पहुंचा था। परिवार के अन्य लोग भी साथ में थे। रिटायरमेंट पार्टी में परिवार के साथ ही कॉलोनी के लोग भी शामिल हुए। घर-घर जाकर मिठाई भी बांटी गई। मंगलवार को घटना की जानकारी होते ही कॉलोनी के लोग स्तब्ध थे। घर से ताला लगाकर सुरेंद्र सिंह नोएडा रवाना हो गए।

बैंड-बाजे के साथ पहुंचे थे रिटायर्ड डिप्टी एसपी, कॉलोनी में बांटी थी मिठाई

देवांश के पिता सुरेंद्र सिंह चौहान का भगवान टॉकीज के सामने स्थित कृपाल कॉलोनी में तीन मंजिला घर है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सुरेंद्र सिंह चौहान आगरा में तैनात रहे थे। तभी उन्होंने वर्ष 1996 में यह घर बनवाया था। उनकी पत्नी बीना की कोविड काल में मृत्यु हो गई थी। बड़ा बेटा श्रेयांश इंजीनियरिंग करने के बाद गाजियाबाद में ही नौकरी करता है और परिवार सहित वहीं रहता है। छोटा बेटा देवांश नोएडा से पीजीडीएम कर रहा है और वहीं हॉस्टल में रहता है।

छह सितम्बर को बेटा और बहू आए थे

पड़ोसियाें ने बताया कि छह सितंबर को सुरेंद्र सिंह के रिटायरमेंट की पार्टी हुई थी। वे लखनऊ में एसटीएफ में मिनिस्ट्रियल डिपार्टमेंट में डिप्टी एसपी पद से रिटायर हुए हैं। छह सितंबर को बेटे और बहू के साथ ही सभी परिवार के लोग कार से उन्हें घर लेकर पहुंचे थे। इसके बाद पूरी कॉलोनी में घर-घर जाकर मिठाई बांटी।

बेटे के गोली लगने की खबर मिलते ही घर से ताला लगा नोएड चले गए पिता

इसके बाद श्रेयांश अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद चला गया था। रविवार शाम को देवांश अपने पिता के साथ कालोनी में घूम रहा था। सोमवार सुबह वह बस से नोएडा गया था। मंगलवार दोपहर तीन बजे सुरेंद्र सिंह चौहान पर पुलिस की काल आने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद सुरेंद्र सिंह घर से ताला लगाकर नोएडा चले गए। आसपास के लोगों को घटना की सही जानकारी नहीं थ। सुरेंद्र सिंह ने जाते समय किसी से कोई बात नहीं की।