यातायात नियमों का पालन करने को गुलाब का फूल
जागरण संवाददाता, आगरा: वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन को गांधीगीरी से जागरुक कि
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Aug 2017 12:46 AM (IST)Updated: Mon, 28 Aug 2017 12:46 AM (IST)
जागरण संवाददाता, आगरा: वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन को गांधीगीरी से जागरुक किया गया। रविवार को संस्था उपभोक्ता अधिकार संगठन ने सड़क सुरक्षा पर भगवान टॉकीज चौराहे पर कार्यशाला आयोजित की। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक द्वारा लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक टीएस सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से जाम और हादसे जैसी समस्याओं पर प्रभावी अंकुश लग सकता है। एसपी ट्रैफिक और संस्था के लोगों ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने की कहा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आदित्य अस्थाना, राजेश पंडित उपाध्याय, सुनील क्षेत्रपाल, डॉ. पीएन अस्थाना, अंशुल अग्रवाल आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें