विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन व विजयदशमी पर आगरा में तीन दिन रहेगा रूट डायवर्ट, यमुना किनारा मार्ग पर निकलने से बचें

Published: Wed, 09 Oct 2024 07:22 AM (IST)

Agra Triffic Divert Update News दुर्गा पूजा और विजयदशमी के अवसर पर आगरा में यमुना किनारा मार्ग पर तीन दिनों ...और पढ़ें

Agra News: 10 की सुबह छह बजे से 11 को दुर्गा प्रतिमा विर्सजन की समाप्ति तक रहेगा प्रभावी
Agra News: 10 की सुबह छह बजे से 11 को दुर्गा प्रतिमा विर्सजन की समाप्ति तक रहेगा प्रभावी

HighLights

  1. यमुना किनारा मार्ग की ओर तीन दिन नहीं जा सकेंगे वाहन
  2. 10 से 12 अक्टूबर तक वाहनों का मार्ग परिवर्तन
  3. 10 की सुबह छह बजे से 11 को दुर्गा प्रतिमा विर्सजन की समाप्ति तक रहेगा प्रभावी

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: दुर्गा पूजा और दहशरा पर जुलूसों के आयोजन को देखते हुए तीन दिन तक यमुना किनारा मार्ग पर वाहन नहीं जा सकेंगे। शोभायात्रा जुलूस और प्रतिमाओं का विसर्जन शहर के विभिन्न घाटों पर किया जाता है।

विसर्जन के दौरान लगने वाले जाम को देखते हुए यातायात पुलिस ने 10 व 11 अक्टूबर की सुबह छह बजे प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति तक यमुना किनारे आने वाले वाहनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। 

यातायात मार्ग परिवर्तन

  • वाटर वर्क्स चौराहे से यमुना किनारे होते हुए शमशान घाट चौराहे तक सभी प्रकार के भारी वाहन व हल्के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन जिनको फतेहाबाद रोड, ताजमहल, ग्वालियर जाना है, वह सभी वाहन इनर रिंग रोड से होते हुए फतेहाबाद रोड, ताजमहल, ग्वालियर के लिये जाएंगे।
  • एत्माद्दौला की ओर से आंबेडकर पुल होकर कोई भी व्यवसायिक वाहन बेलनगंज या यमुना किनारे की ओर नहीं आ सकेगा।
  • बेलनगंज, एसीपी छत्ता कार्यालय से यमुना किनारे सडक पर कोई भी व्यवसायिक छोटा-बड़ा वाहन नहीं जाएगा।
  • बेलनगंज चौराहे से सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का आवागमन बेलनगंज चौराहे से एसीपी छत्ता कार्यालय कट के मध्य प्रतिबंधित रहेगा। यह सभी वाहन दरेसी मार्ग से होकर जाएंगे।
  • बिजली घर चौराहे से कोई भी रोडवेज या टूरिस्ट तथा व्यवसायिक वाहन आगरा फोर्ट से हाथीघाट की तरफ नहीं जाएगा।
  • विक्टोरिया पार्क से कोई भी बड़ा वाहन बस, ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि यमुना किनारे नहीं जाएंगे।
  • यमुना किनारे सडक पर हाथीघाट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • हाथीघाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। शेष वाहनों को शमशान घाट की तरफ परिवर्तित मार्ग पर भेजा जाएगा।
  • स्ट्रेची ब्रिज रेलवे पुल एत्माद्दौला की तरफ से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • यमुना किनारे से डायवर्ट किए गए परिवहन विभाग की बसें आदि वाहन एमजी रोड, इनररिंग रोड से आ जा सकेगे। भारी वाहन एवं हल्के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • प्रतिबंधित क्षेत्र में आने वाले वाहनों का प्रवेश पूर्णतया कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा। 

ये भी पढ़ेंः UP News: डीएम-एसपी के सामने रख दी पानी की ऐसी बोतल जिसके बाद चौंक गए अधिकारी, तत्काल चला बुलडोजर

ये भी पढ़ेंः Laddu Gopal: आगरा में लड्डू गोपाल ने प्ले ग्रुप में पाए 98.36 प्रतिशत नंबर, सपने में आते हैं प्रश्नाें के उत्तर

एसीपी यातायात सैयद अरीब अहमद ने बताया कि 12 अक्टूबर को विजयदशमी पर भी यमुना किनारा मार्ग पर यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। यह होगा