Move to Jagran APP

Events in Agra: आगरा में भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली आज, संविधान दिवस पर भी होंगे कई आयोजन, जानिए और क्या होगा शहर में खास

आगरा में शुक्रवार को दो बड़े आयोजन होने जा रहे हैं। एक तरफ सड़कों पर किसानों की गूंज सुनाई देगी तो वहीं दूसरी तरफ संविधान दिवस पर भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकल्प गंगा समग्र द्वारा वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 09:12 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 09:12 AM (IST)
Events in Agra: आगरा में भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली आज, संविधान दिवस पर भी होंगे कई आयोजन, जानिए और क्या होगा शहर में खास
आगरा में शुक्रवार को विभिन्‍न राजनीतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

आगरा, जागरण संवाददाता। भाजपा किसान मोर्चा की जिला व महानगर इकाई शुक्रवार को किसान ट्रैक्टर रैली निकालेगी। रैली दोपहर 12 बजे कोठी मीना बाजार मैदान से शुरू होगी। रैली में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर होंगे। रैली में 200 से अधिक ट्रैक्टर लेकर किसान शामिल होंगे।

loksabha election banner

मनाया जाएगा संविधान दिवस

शुक्रवार को शहरभर में संविधान दिवस की धूम रहेगी। इस मौके पर अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा की जिला इकाई शुक्रवार को संविधान सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। संजय प्लेस स्थित यूथ हास्टल में होने वाले आयोजन में भारतीय संविधान के जनक डा. भीमराव आंबेडकर को भी याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।

वहीं कांग्रेस की जिला और शहर इकाई शहर में संविधान दिवस का आयोजन करेगी। इसके अंतर्गत शहर व जिले में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही संविधान की रक्षा के लिए लोगों का समर्थन भी जुटाया जाएगा।

वैचारिक संगोष्ठी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकल्प गंगा समग्र द्वारा शुक्रवार को वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में होने वाले आयोजन में संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष मुख्य अतिथि होंगे।इसके बाद शाम छह बजे रामबाग स्थित जौहरा घाट पर यमुना आरती का आयोजन किया जाएगा।

स्वागत

लोकतांत्रिक युवा शक्ति पार्टी भी आगामी विधान सभा चुनाव में अपना शक्ति परीक्षण करेगी। इसके लिए जिले में पार्टी की जमीन तलाशने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ठा. तेजप्रताप सिंह जादौन फतेहाबाद रोड, तोरा गांव स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर दोपहर दो बजे पहुंचेंगे।

महा मस्तकाभिषेक

ताजगंज स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में शुक्रवार को भगवान पार्श्वनाथ का महा मस्तकाभिषेक किया जाएगा। मुनि वीर सागर, विशाल सागर और धवल सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में होने वाला आयोजन सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा, जिसके बाद मुनिश्री धर्मसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं कमला नगर, कर्मयोगी स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि प्रणम्य सागर और चंद्र सागर महाराज के ससंघ प्रवचन होंगे। इसमें मुनिश्री सुबह साढ़े आठ बजे से श्रद्धालुओं को धर्म का मर्म समझाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.