Move to Jagran APP

Tractor Pared: यमुना एक्सप्रेस वे पर किसानों ने की ट्रैक्टर परेड, राया कट पर लगाया जाम

Tractor Pared पुलिस को चकमा देकर यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ने में सफल हुए किसान। जेसीबी से एक्सप्रेस वे पर चढ़ने का बनाया अलग से रास्ता। किसानों का काफिला टप्पल अलीगढ़ जिले की सीमा तक पहुंच गया है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 06:48 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 06:48 PM (IST)
Tractor Pared: यमुना एक्सप्रेस वे पर किसानों ने की ट्रैक्टर परेड, राया कट पर लगाया जाम
पुलिस को चकमा देकर यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ने में सफल हुए किसान।

आगरा, जेएनएन। किसानों ने मंगलवार को पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। जेसीबी से यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के रास्ता अलग से बना लिया और ट्रैक्टर परेड के लिए निकल पड़े। वहीं दूसरी ओर राया कट पर भी किसानों ने एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया, जिससे आगरा नोएडा जाने वाले राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

मंगलवार को भोर से ही किसान दिल्ली में आयोजित होने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए जाने को जगह जगह पर एकत्रित हो गए थे।

पुलिस और प्रशासन अधिकारी

किसान कल्याण समिति की चाल को पुलिस भांप नहीं सकी। किसान यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर परेड के लिए चढ़ गए। किसानों का काफिला टप्पल अलीगढ़ जिले की सीमा तक पहुंच गया है। इससे एक्सप्रेस वे का यातायात ठप हो गया है। पुलिस किसानों को रोकने के प्रयास कर रही है। काफिला में करीब पांच सौ ट्रैक्टर शामिल थे।किसान कल्याण समति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम बाबू सिंह की अगुवाई में पूर्व निर्धारित समय के अनुसार दस बजे बाजना इंटर कॉलेज बाजना पर किसान कल्याण समिति के बैनर तले झंडा फहराया गया। इसके बाद 12:05 पर काफिला यमुना एक्सप्रेस वे की तरफ रवाना हुआ। पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे के तीनों चढ़ाव पर ट्रक खड़े कर कर रास्ता बंद कर रखा था। किसानों ने टोल प्लाजा से थोड़े आगे जेसीबी से यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ने का रास्ता बना कर ट्रैक्टर निकाल दिए। पुलिस और प्रशासन देखता रह गया। जिस कारण यमुना एक्सप्रेस वे जाम हो गया। आईजी सतीश गणेश, डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डॉ गौरव पुलिस फोर्स के साथ सीमा पर पहुंचते, तब तक किसान जिले की सीमा को पार कर चुके थे। किसान टप्पल पहुंच गए हैं। किसानों के साथ राष्ट्रीय लोक दल के नेता योगेश नौहवार और सपा के एमएलसी संजय लाठर पहुंचे गए हैं । वह वह भी काफिले में शामिल हो गए। किसानों के एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर परेड निकाले जाने से आगरा से नोएडा जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है। आगे आगे किसानों का काफिला चल रहा है। पीछे पुलिस और प्रशानिक अधिकारी है। किसानों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इधर, नए कृषि सुधार कानूनों के विरोध में नन्दगांव के किसानों ने भी ट्रैक्टर रैली निकाली। किसान सड़को पर प्रदर्शन कर रहे है। किसानों का कहना है कि सरकार को नए कृषि सुधार कानून वापस लेने होंगे। जब तक किसानों की मांग पूरी नही होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा नंदगांव में भी किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.