Move to Jagran APP

TrumpVisitIndia: मेहताब बाग से भी ताज नहीं देख पाएंगे पर्यटक Agra News

ताज के पाश्र्व में यमुना पार है स्थल एंट्री बंद होने पर यहां आ जाते हैं पर्यटक। कॉरीडोर दशहरा घाट ताज खेमा के टीले भी करा लिए जाएंगे खाली।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 02:01 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 09:09 PM (IST)
TrumpVisitIndia: मेहताब बाग से भी ताज नहीं देख पाएंगे पर्यटक Agra News
TrumpVisitIndia: मेहताब बाग से भी ताज नहीं देख पाएंगे पर्यटक Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को जब तक ताजमहल परिसर में रहेंगे, आम पर्यटक इस स्मारक को निहारने के लिए आसपास के वैकल्पिक स्थलों पर भी नहीं पहुंच पाएंगे। सुरक्षा के नजरिए से इन स्थलों को भी खाली करा लिया जाएगा। ताज के ठीक पाश्र्व में स्थित मेहताब बाग से भी पर्यटकों को हटा दिया जाएगा।

loksabha election banner

24 फरवरी को ताजमहल में सुबह साढ़े दस बजे के बाद एंट्री नहीं होगी। दोपहर 12 बजे तक ताजमहल परिसर से सभी पर्यटकों को बाहर कर दिया जाएगा। वीवीआइपी आगमन के दौरान जब ताज में प्रवेश बंद होता है, हर शुक्रवार को भी ताजमहल में प्रवेश नहीं होता, उस दौरान पर्यटक यमुना पार स्थित मेहताब बाग पर जाकर ताज का दीदार कर लेते हैं। यहां से हरियाली और यमुना के बीच से ताज बेहद खूबसूरत भी दिखता है। हर रोज बहुत से देशी-विदेशी पर्यटक यहां विशेष तौर पर आते हैं। हरी खास पर बैठकर घंटों ताजमहल को निहारते हैं।

मगर, डोनाल्ड ट्रंप के भ्रमण के दौरान मेहताब बाग में ऐसा नहीं हो सकेगा। कछपुरा के पास ही बैरियर लगा दिया जाएगा ताकि पर्यटक यहां तक पहुंच ही नहीं पाएं। सूत्र बताते हैं कि 24 फरवरी को यहां पर सुबह से ही पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी जाएगी। जनवरी के आखिरी सप्ताह में ताजमहल देखने आए ब्राजील के राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान भी पर्यटकों को महताब बाग तक नहीं जाने दिया था।

शुक्रवार को रहती है यहां भीड़

हर शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। इस दिन मेहताब बाग में पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। गाइड भी समय अभाव में पर्यटकों को यहीं ले आते हैं। यहीं से ताज का दीदार कराकर उन्हें विदा कर देते हैं।

यहां से भी मुश्किल होगा दीदार

- ताज बंद होने की स्थिति में कुछ पर्यटक पूर्वी गेट के पास स्थित दशहरा घाट से भी स्मारक को निहारते हैं मगर, ट्रंप भ्रमण के दौरान यह रास्ता भी बंद रहेगा।

- आगरा किला के सामने यमुना नदी किनारे विकसित कॉरीडोर में भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। यहां भी पर्यटक नहीं पहुंच पाएंगे।

- ताज नेचर वॉक और ताज खेमा के टीले भी ट्रंप भ्रमण से पहले ही खाली करा लिए जाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.