Move to Jagran APP

TrumpVisitIndia: जागी उम्‍मीद, ट्रंप के दीदार-ए- ताज से पर्यटन के आएंगे फिर अच्‍छे दिन Agra News

TrumpVisitIndia राष्ट्राध्यक्षों के दौरे के बाद उस देश के पर्यटकों की बढ़ती रही है संख्या। ताज देखने आगरा आने वाले पर्यटकों में सर्वाधिक अमेरिका से आते हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 06:09 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 06:09 PM (IST)
TrumpVisitIndia: जागी उम्‍मीद, ट्रंप के दीदार-ए- ताज से पर्यटन के आएंगे फिर अच्‍छे दिन Agra News
TrumpVisitIndia: जागी उम्‍मीद, ट्रंप के दीदार-ए- ताज से पर्यटन के आएंगे फिर अच्‍छे दिन Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दीदार-ए-ताज से ताजनगरी के पर्यटन को तेजी मिलने की उम्मीद है। वर्ष 2019 में मुश्किलें झेलने वाले पर्यटन उद्यमियों को इससे राहत मिल सकती है।

loksabha election banner

ताजनगरी आने वाले पर्यटकों की संख्या का आकलन ताजमहल पर टिकट बिक्री के आंकड़ों से होता है। ताज पर पर्यटकों के आंकड़े देशों के आधार पर एकत्र नहीं किए जाते। विभिन्न देशों से आगरा आने वाले पर्यटकों का आकलन एलआइयू द्वारा होटलों में रात्रि प्रवास के आंकड़ों पर आधारित होता है। इसके अनुसार वर्ष 2019 में सबसे अधिक चीनी पर्यटकों ने आगरा में रात्रि प्रवास किया। दूसरे नंबर पर अमेरिकी और तीसरे नंबर पर ब्रिटिश रहे। वर्ष 2015-18 तक अमेरिकी रात्रि प्रवास करने वालों में नंबर वन और ब्रिटिश दूसरे स्थान पर थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोमवार को होने जा रही ताज विजिट से उद्यमियों ने पर्यटन के परवाज भरने की उम्मीद लगा रखी है।

बुरा बीता है 2019

पर्यटन उद्योग के लिए वर्ष 2019 बुरा बीता है। 2018 की अपेक्षा 2019 में 59 हजार 182 विदेशी और एक लाख 32 हजार 609 भारतीय पर्यटक कम आए थे। इसकी वजह यूरोपियन मंदी, कश्मीर से अनु'छेद 370 को हटाना, नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने के विरोध में प्रदर्शन, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को माना गया। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के चलते मार्च, 2019 में अमेरिका और नवंबर, 2019 में ग्रेट ब्रिटेन ने एडवाइजरी भी जारी की थी।

क्‍या कहते हैं पर्यटन उद्यमी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के दिन पर्यटकों को असुविधा हो सकती है, लेकिन उसके बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। भारत और आगरा के पर्यटकों के लिए सुरक्षित होने का संदेश दुनिया भर में जाएगा।

- राजीव सक्सेना, उपाध्यक्ष टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा

राष्ट्राध्यक्षों के दौरे के बाद उस देश से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ती रही है। वर्ष 2016 में प्रिंस विलियम और कैट मिडिलटन के दौरे के बाद ब्रिटिश बढ़े थे। अमेरिकी भी उसी तरह बढ़ेंगे।Ó

-शमसुद्दीन, अध्यक्ष एप्रूव्ड टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन

वर्ष 2019 में स्थिति

चीन, 56341

अमेरिका, 51582

ग्रेट ब्रिटेन, 38793

फ्रांस, 29270

आस्ट्रेलिया, 22842

वर्ष 2018 में स्थिति

अमेरिका, 54342

ग्रेट ब्रिटेन, 46412

चीन, 42558

फ्रांस, 36497

स्पेन, 27592

वर्ष 2017 में स्थिति

अमेरिका, 56528

गे्रट ब्रिटेन, 50809

चीन, 35644

फ्रांस, 35125

श्रीलंका, 28042

वर्ष 2016 में स्थिति

अमेरिका, 56829

गे्रट ब्रिटेन, 47744

चीन, 44995

फ्रांस, 35608

श्रीलंका, 30193

वर्ष 2015 में स्थिति

अमेरिका, 41805

ग्रेट ब्रिटेन, 34625

फ्रांस, 29662

चीन, 25339

जापान, 16120

(नोट: यह आंकड़े एलआइयू द्वारा होटलों में रात्रि प्रवास करने वाले पर्यटकों की रिपोर्ट पर आधारित है।)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.