Move to Jagran APP

Top Agra News of the Day 7th July 2019,सामूहिक दुष्‍कर्म कांड में आइजी का एक्‍शन, डिप्‍टी सीएम की मथुरा को सौगात,सात घंटे में 190 गिरफ्तारी

मैनपुरी दुष्‍कर्म कांड में पुलिस 48 घंटे बाद भी खाली हाथ। आगरा पुलिस ने रातभर चलाया अभियान। डिप्‍टी सीएम ने ली मथुरा में जिला विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 06:43 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 06:43 PM (IST)
Top Agra News of the Day 7th July 2019,सामूहिक दुष्‍कर्म कांड में आइजी का एक्‍शन, डिप्‍टी सीएम की मथुरा को सौगात,सात घंटे में 190 गिरफ्तारी
Top Agra News of the Day 7th July 2019,सामूहिक दुष्‍कर्म कांड में आइजी का एक्‍शन, डिप्‍टी सीएम की मथुरा को सौगात,सात घंटे में 190 गिरफ्तारी

 आगरा, जेएनएन। ब्रज मंडल में रविवार, 7 जुलाई 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

prime article banner

सामूहिक दुष्‍कर्म कांड की गाज

शुक्रवार की रात मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र के जीटी रोड पर बाइक सवार दंपती के साथ लूट एवं महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले में पुलिस 48 घंटे बाद भी खाली हाथ है। मामले में लगातार हो रही किरकिरी से बचने के लिए पुलिस जल्द से जल्द बदमाशों को पकडऩा चाहती है। आइजी आगरा ए. सतीश गणेश ने शनिवार देर शाम घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद एटा व मैनपुरी पुलिस के साथ संयुक्त बैठक की। रविवार सुबह फिर मैनपुरी पुलिस लाइन में बैठक कर सख्त निर्देश दिए। जल्द से जल्द घटना का राजफाश करने को कहा। पीडि़त को हवालात में डालने के मामले में थानाध्यक्ष बिछवां राजेश पाल सिंह को एसपी मैनपुरी अजय शंकर राय ने शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया था। रविवार को आइजी के आदेश के बाद थानाध्यक्ष और उनके हमराह सिपाही कृष्णवीर सोलंकी व छत्रपति सिंह को निलंबत कर दिया गया।  

मथुरा को मिली डिप्‍टी सीएम की सौगात 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण भवन के गेस्ट हाउस में 691 करोड़ की 18 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। डिप्टी सीएम ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर कट से पागल बाबा मंदिर तक यमुना पर पुल और फोर लेन की डीपीआर बनाने के आदेश दिए गए हैं। गोवर्धन से बरसाना तक बनने वाले फोरलेन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। मथुरा-गोवर्धन और कोसी-बरसाना सड़क की आपत्तियों का समाधान निकाल लिया गया है। इससे पूर्व डिप्‍टी सीएम ने वृंदावन में बांकेबिहारी जी के दर्शन भी किए।  

सात घंटे में 190 गिरफ्तार

एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर शनिवार रात दस बजे सुबह पांच बजे तक वारंटियों और वांछितों की गिरफ्तारी को अभियान चला। इसमें जिले के 42 थानों की 92 टीमों को लगाया गया था। सात घंटे तक टीमों ने अपने- अपने क्षेत्र में लगातार दबिश दीं। इससे विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे 17 अभियुक्त और कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी फरार चल रहे 171 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान के दौरान प्रमुख गिरफ्तारी खेरागढ़ थाना क्षेत्र के कछपुरा में हुई ऑनर किलिंग के मामले में फरार चल रहे किशोरी के चाचा नाहर सिंह और तयेरे भाई ओमवीर की हुई। जगदीशपुरा क्षेत्र से एबीडब्ल्यू में वर्ष 2016 में वांछित अभियुक्त नवल को गिरफ्तार कर लिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.