Top Agra News of the Day 5th August 2019, लहराया तिरंगा, कैलाश का अभिषेक, अपराधियों से रहें दूर
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त होने का ताजनगरी में जोरदार जश्न। सावन के तीसरे सोमवार पर कैलाश महादेव पर लगा मेला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिया मंत्र।
आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में सोमवार, पांच अगस्त 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-
स्वतंत्रता दिवस जैसा मना जश्न
जम्मू एवं कश्मीर में से अनुच्छेद 370 व 35 ए समाप्त किए जाने पर ताजनगरी में स्वतंत्रता दिवस जैसा जश्न मनाया जा रहा है। लोग तिरंगा लहराते हुए सड़कों पर निकल आए। जगह-जगह मिठाइयां बाटी गईं और शाम को जमकर आतिशबाजी हुई। सोशल मीडिया पर भ्ाी दिनभर बधाई संदेश चले। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की नीति के लोग कायल हो गए हैं। पूरे जिले में पुलिस फोर्स भी चौकन्ना रहा।
कैलाश महादेव पर हुआ अभिषेक
सावन के तीसरे सोमवार पर कैलाश महादेव का दुग्धा एवं जलाभिषेक किया गया। आगरा-दिल्ली हाईवे पर स्थित प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर पर तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। मंदिर में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी संख्या भंडारे भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर मेले का भी आयोजन हुआ। जहां लोगों ने देर शाम तक जमकर खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया।
स्वतंत्र देव ने दिए कार्यकर्ताओं को टिप्स
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का सोमवार को ताजनगरी आगमन पर जोरदार स्वागत किया। यहां उन्होंने पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों को नसीहत दी कि दुष्कर्मियों, भूमाफियाओं, दहेज लोभियों सहित दूसरों की सिफारिश से परहेज करें। उन्होंने अधिकारियों से मित्रवत व्यवहार करने की बात कही। साथ ही अगर कोई गड़बड़ कर रहा है, तो उसकी शिकायत उचित मंच पर पहुंचाई जाए।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप