Move to Jagran APP

Top Agra News of the Day 24th August 2019, जन्‍माष्‍टमी की धूम, सीएम याेगी दिल्‍ली रवाना, पग पखार लौटी यमुना

ब्रज में सुबह से जन्‍माष्‍टमी का उल्‍लास छाया है। सीएम योगी मथुरा जाना कैंसिल कर दिल्‍ली गए सीधे। कान्‍हा के जन्‍म पर यमुना में आया उतार।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 08:11 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 08:11 PM (IST)
Top Agra News of the Day 24th August 2019, जन्‍माष्‍टमी की धूम, सीएम याेगी दिल्‍ली रवाना, पग पखार लौटी यमुना
Top Agra News of the Day 24th August 2019, जन्‍माष्‍टमी की धूम, सीएम याेगी दिल्‍ली रवाना, पग पखार लौटी यमुना

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में शनिवार, 24 अगस्‍त 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

loksabha election banner

हर तरफ कान्‍हा की जयकार

समूचा ब्रज शनिवार को कान्‍हा की जयकार से गूंजता नजर आया। मथुरा में जन्‍मभूमि परिसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। श्री कृष्‍ण भूमि के न्‍यासी महंत नृत्‍य गोपाल दास ने सुबह पुष्‍पांजलि अर्पित की। इधर राधारमण लाल जू मंदिर में सुबह प्रभु विग्रह का दुग्‍धाभिषेक हुआ। चंद्रोदय मंदिर में भी दोपहर में प्रभु का अभिषेक किया गया। मथुरा-वृंदावन में इस समय देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु डेरा डालेे हैं। हर तरफ हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्‍हैया लाल की के उद्घोष सुनाई दे रहे हैं।

मथुरा जाने की बजाय सीएम गए दिल्‍ली

श्री कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का कार्यक्रम मथुरा में निर्धारित था। वे शनिवार को दिनभर मथुरा और वृंदावन में रहने वाले थे। निर्धारित समय पर उनका विमान दोपहर दो बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचा। तब तक पूर्व वित्‍त मंत्री अरुण जेटली के निधन का समाचार आ गया। इसके बाद सीएम ने मथुरा जाने का कार्यक्रम निरस्‍त कर दिया। खेरिया एयरपोर्ट पर ही थोड़ी देर ठहरकर अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद आगरा से हिंडौन एयरबेस के लिए रवाना हो गए।

जन्‍माष्‍टमी पर आया यमुना में उतार

जब श्रीकृष्‍ण ने धरती पर अवतार लिया था, उस समय भी यमुना में तेज हिलोरें उठ रही थीं। नदी प्रभु के पग पखार उतरी थी। इस वर्ष भी ऐसा ही नजारा है। कई वर्षों के बाद जन्‍माष्‍टमी के दिन ब्रज में बारिश होती रही। दूसरी तरफ यमुना का जलस्‍तर खतरे के निशान तक पहुंचा। नदी में पानी बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन जन्‍माष्‍टमी के दिन ही नदी के जलस्‍तर में कमी आने लगी है। इससे आगरा, मथुरा के लोगों ने राहत की सांस ली है। लाखों लोगों को बाढ़ आने का खतरा महसूस हो रहा था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.