Move to Jagran APP

Top Agra News of the Day 21st August 2019, सरकार पर बरसे अखिलेश, ताजनगरी से दो मंत्री, गंगा-यमुना में उफान

फीरोजाबाद में बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा हत्‍यारा बन गया प्रदेश। आगरा से उदयभान और धर्मेश मंत्रिमंडल में। गंगा और यमुना में लगातार बढ़ रहा जलस्‍तर।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 07:04 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 07:04 PM (IST)
Top Agra News of the Day 21st August 2019, सरकार पर बरसे अखिलेश, ताजनगरी से दो मंत्री, गंगा-यमुना में उफान
Top Agra News of the Day 21st August 2019, सरकार पर बरसे अखिलेश, ताजनगरी से दो मंत्री, गंगा-यमुना में उफान

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में बुधवार, 21 अगस्‍त 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

loksabha election banner

सरकार फैला रही वैमनस्‍यता

फीरोजाबाद में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचेे सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश बोले कि ऐसी ताकतेंं सक्रिय हैं, जो हमारे बीच नफरत फैला रही हैं। जो हमारे गठबंधन से घबराते थे, वही वैमनस्यता फैला रहे हैं। वो ये कहते हैं कि हम हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते हैं तो हमें भी संकल्प लेना होगा कि हम समाजवादी देश बनाएंगे। उनके राष्ट्रवाद में हम शामिल नहीं हैं। इस सरकार ने प्रदेश को उत्‍तर की बजाय हत्‍यारा प्रदेश बना दिया है।

योगी कैबिनेट में ताजनगरी से दो चेहरे

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के कैबिनेट विस्‍तार में ताजनगरी से दो विधायकाेें को शामिल किया गया है। बुधवार को चौ. उदयभान सिंह और डा. जीएस धर्मेश ने शपथ ग्रहण की। दोनों ही नेता भाजपा से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। उदयभान सिंह तो खांटी संघी हैं। दूसरी तरफ मैनपुरी से रामनरेश अग्निहोत्री को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इस तरह ब्रजमंडल से तीन मंत्री बनाए गए हैं।

गंगा-यमुना में उफान बरकरार

गंगा और यमुना में उफान बरकरार है। कासगंज में गंगा अपने रौद्र रूप से डराने लगी है। तटवर्ती क्षेत्रों में पानी पहुंच चुका है। बुधवार सुबह गंगा का जल स्तर बढ़कर 163.65 मीटर पर पहुंच गया। यहां खतरे का निशान 165 मीटर पर है। पानी बढ़ने के कारण कमजोर हुए गांंव के इर्द गिर्द के बांधो की मरम्मत भी कराई जा रही है। दूसरी तरफ आगरा में यमुना का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है। यहां बुधवार शाम तक यमुना 490.4 फीट के स्‍तर पर पहुंच गई है। आगरा में लो फ्लड लेवल 495 फीट पर है। गुरुवार शाम तक जलस्‍तर में वृद्धि होने की आशंका है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.